Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: मंगलवार को जामताड़ा के काम्बाईंड बिल्डिंग स्थित एस एस ए भवन सभागार में स्वतंत्रता दिवस 2024 के लिए जिला स्तरीय सामुदायिक पुस्तकालय वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम ने किया।
    उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र के जो बच्चे कान्वेंट स्कूल में नहीं पढ़ते हैं, उन्हे लाइब्रेरी प्लेटफार्म के माध्यम से वैसी सुविधा एवं प्रतियोगी माहौल उपलब्ध कराया जा सके और हमारे प्रतिभावान बच्चे व युवा को बेहतर मार्गदर्शन मिल सके।
    इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों में अपनी छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।
    ए पी ओ उज्जवल मिश्र ने कहा कि यहां पर आए सभी बच्चे व युवा अपने प्रतिभा के दम पर यहां हैं। उन्होंने सभी प्रतियोगी बच्चों से कहा कि आप लोग दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनें।
    वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में नारायणपुर प्रखंड के पूजा मंडल ने प्रथम,जामताड़ा प्रखंड की इशिका कुमारी और करमाटांड प्रखंड के आनंद मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष में नारायणपुर प्रखंड की तमन्ना परवीन और फतेहपुर प्रखंड के कृष्णा मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में गोरांग पाल ने प्रथम, रिद्धि कुमारी ने द्वितीय और शुभजीत बागटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
    ए डी पी ओ संजय कापरी ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित पेंटिंग एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में पुरस्कृत किया जाएगा।
    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली के रूप में शिक्षक विद्या सागर, सरयू पंडित, शिक्षिका फिलोरी अख्तर मौके पर उपस्थित थे।
    प्रतियोगिता के सफल संचालन में एस एस ए कर्मी विनोद राजहंस, सौरभ कुमार, दिलीप कुमार गोरांय, कामाख्या मंडल का अहम योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहर घर तिरंगा अभियान को गति देने में जुटे दिनेश कुमार
    Next Article 19 अगस्त को हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा भजन संध्या का होगा आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.