Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभापति, झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति‌ मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, अधिकारियों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभापति, झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति‌ मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, अधिकारियों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सभापति, झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति‌ मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, अधिकारियों के साथ हुई समीक्षात्मक बैठक

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : सभापति, झारखंड विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति श्री मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में परिसदन सभागार, जामताड़ा में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।इससे पूर्व माननीय सभापति के परिसदन आगमन पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय , पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी , उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार सहित अन्य ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
    बैठक के दौरान माननीय सभापति ने समीक्षा करते हुए जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं को लेकर पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदने और उसे फिर से पुरानी स्थिति में लौटाने को लेकर विभिन्न तकनीकी पदाधिकारियों से जानकारी ली।
    उन्होंने नगर निकायों में शहरी जलापूर्ति योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली। नगर क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में वाटर सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से भी सड़क को खोदने और उसे फिर से पुरानी स्थिति में लौटाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया।समिति द्वारा पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, समाज कल्याण विभाग, विद्युत प्रमंडल, समाजिक सुरक्षा विभाग, खनन विभाग, पथ प्रमंडल, भवन निर्माण समेत अन्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की क्रमवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।माननीय सभापति ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करें ताकि योजना के उद्देश्य को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने लंबित योजनाओं में तेजी लाने तथा डीएमएफटी मद अंतर्गत विकास योजनाओं का चयन कर प्रभावित क्षेत्र में लोगो के सुगमता को ध्यान में रखकर कार्य करने की बात कही।उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अपने स्तर से योजनाओं का नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बैठक में उन्होंने प्राथमिकता के तहत आमजनों को जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना अंतर्गत सभी पंचायत में शिविर के माध्यम से शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सुचारु रुप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।माननीय सभापति ने आरसीडी/पेयजल/आरईओ/विद्युत सहित अन्य विभाग द्वारा चलाएं जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी लेकर कहा की योजनाओ के तहत सड़कों या अन्य स्थलों में गढ़ा कर के छोड़ दिया जाता हैं जो की अनुचित हैं। जिस विभाग से योजनाओ को पूर्ण करने के उद्देश्य से गड्ढा किया जाता हैं संबंधित विभाग ही उक्त गड्ढा की भराई करवा दे ताकि किसी प्रकार की जान माल की हानि ना हो।वहीं उन्होंने साईबर अपराध को लेकर जामताड़ा पुलिस के द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि युवा साईबर अपराध की जद में न जाएं, वे अपने मार्ग से न भटके, इसके लिए युवाओं को पढ़ाई एवं रोजगार से जोड़ने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर तकनीकी विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ के अध्यक्षता में बागवानी सखी का हुआ प्रशिक्षण आयोजित
    Next Article उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वाद की समीक्षा एवं निष्पादन हेतु हुई बैठक

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.