Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
    Breaking News झारखंड

    संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: संथाल परगना के आयुक्त लालचंद डाडेल की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान संथाल परगना के आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह – 2024 की तैयारियों की हर एक बिंदु पर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान आयुक्त लालचंद डाडेल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह देश की अखंडता, गरिमा और राजकीय सम्मान का प्रतीक है। इसी क्रम में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने बताया कि झारखंड के माननीय राज्यपाल द्वारा मुख्य समारोह स्थल पुलिस लाइन दुमका में झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसलिए सारी तैयारियां दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के दौरे को लेकर सभी निर्देशों और दायित्वों का निर्वहन सभी अधिकारी पूरी तत्परता से करें। कहा कि झंडोत्तोलन स्थल, मंच और राजभवन से पुलिस लाइन मार्ग की सजावट समय पर पूरी कर लें। बारिश के मौसम को देखते हुए वाटरप्रूफ मंच और पंडाल का निर्माण कराएं। समारोह स्थल पर अग्निशमन वाहन, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि मंच के समीप मेडिकल की टीम, एंबुलेंस और पूर्ण चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ फर्स्ट एड की व्यवस्था करेंगे।
    उपायुक्त ने कहा कि शहर के विभिन्न संस्थानों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमा को 15 अगस्त से पहले सुसज्जित करा लें और स्थल की अच्छी तरह से सफाई करा दें। साथ ही मुख्य सड़क मार्ग, मुख्य चौक और पुलिस लाइन के आसपास की भी पूर्ण सफाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारक स्थल पर लाइटिंग से भी सजावट करें।
    बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक आईटीडीए, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता
    Next Article बीडीओ के अध्यक्षता में बागवानी सखी का हुआ प्रशिक्षण आयोजित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.