Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की प्रस्तावित स्थल अध्ययन यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि झारखण्ड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की दिनांक 04.08.2024 से 10.08.2024 तक खूँटी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, कोडरमा, धनबाद, जामताड़ा एवं दुमका जिलों का स्थल अध्ययन यात्रा संलग्न कार्यक्रम के अनुसार करेंगी, जिसमें विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) जिला मुख्यालयों में होने वाली बैठकों में विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा संबंधित विषय पर कार्य करने वाले एजेंसी के समक्ष प्रतिनिधि के साथ संलग्न एजेण्डा पर विचार-विमर्श एवं आवश्यकतानुसार स्थल निरीक्षण करेंगी।यात्रा के दौरान माननीय समिति का जामताड़ा दिनांक 08.08.2024 को जामताड़ा जिले का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है, जिसमें समित द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श किया जाएगा। जिसमें जिले में पाईप लाईन बिछाने से सम्बन्धित अद्यतन प्रतिवेदन, जिले में सिवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क खोदने से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी, जिले में पाईप लाईन बिछाने तथा सिवरेज ड्रेनेज हेतु सड़क खोदने के पश्चात् सड़क को पूर्ववत् स्थिति में, जिले में जल जीवन मिशन के तहत् हर घर नल योजना के तहत् ग्रामीण इलाके में पाईप लाईन बिछाने से सम्बन्धित अद्यतन जानकारी, नगर निकाय के द्वारा पाईप लाईन बिछाने एवं सिवरेज ड्रेनेज से सम्बन्धित कार्यों के उपरांत उसे पूर्ववत् स्थिति में लाने हेतु अद्यतन जानकारी, जिले पाईप लाईन बिछाने के क्रम में ग्रामीण कार्य विभाग (RCO) की सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है उसे पूर्ववत स्थिति में लाने के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी, शहरी क्षेत्र में पाईप लाईन बिछाने के क्रम में नगर विकास विभाग नगर परिषद के द्वारा कराये गये कार्य से संबंधित एजेन्सी के सक्षम प्रतिनिधि को अद्यतन जानकारी की समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में उपायुक्त ने निर्देश देते सभी प्रतिवेदन को ससमय तैयार करने का निर्देश दिया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी , उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकृष्ण कुमार ने स्वीकार किया व्यवस्था बदलने की चुनौती
    Next Article विश्व आदिवासी दिवस के अवसर आयोजित होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम, दिखेगी आदिवासी संस्कृति एवं परंपरा की झलक

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.