Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2024Updated:August 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

    राष्ट्रध्वज फहराने, प्रभात फेरी, पैरेड पूर्वाभ्यास, साफ सफाई, रंग-रोगन सहित विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा,दिए गए अहम दिशा निर्देश

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों एवं अन्य के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया।

    आहूत बैठक में जिला अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने हेतु समय का निर्धारण, प्रभात फेरी, पैरेड पूर्वाभ्यास, गांधी मैदान, समाहरणालय एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर में अवस्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं रंग रोगन, झंडोतोलन स्थल की रंगाई पुताई, माल्यार्पण की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेडिकल व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान सहित राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ड्राई डे का कड़ाई से अनुपालन, मांस, मछली आदि की बिक्री पर रोक, विधि व्यवस्था, स्वागत, प्रतियोगिता एवं अन्य बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। जिले भर में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में सर्वसम्मति से राष्ट्रध्वज फहराने के समय का निर्धारण करते हुए अन्य कार्यालयों में इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालय प्रधान राष्ट्रध्वज फहराते समय राष्ट्रीय त्योहार की गरिमा का ध्यान रखते हुए उचित ड्रेस कोड का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं बताया गया कि प्रभात फेरी में कुल 03 टीमें रहेगी। इसके अलावा गांधी मैदान एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए 10 अगस्त तक इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं बताया गया कि पैरेड पूर्वाभ्यास 10 से 13 अगस्त के बीच होगा, जिसने जिला बल के प्लाटून, आईआरबी झिलुवा एवं होमगार्ड के प्लाटून के अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्लाटून शामिल होंगे। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन संपूर्ण जिले में ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा कोई भी कसाई खाना, मांस मछली आदि की दुकानें नहीं खुलेगी। इसे सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    *_इस मौके पर_* पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्ति बाला लकड़ा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेटा सहित जिला स्तरीय अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय की संवेदनशीलता ने बुजुर्ग महिला के चेहरे पर लाई मुस्कान
    Next Article विश्व स्तनपान सप्ताह को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उपायुक्त कुमुद सहाय ने रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    June 5, 2026

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    June 5, 2026

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो नेता जितराई मुर्मू का निधन, विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    राष्ट्र संवाद के बिहार ब्यूरो चीफ अशोक कुमार ठाकुर की माताजी का निधन, शोक की लहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.