जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी-गुरुवार को बीआरसी परिसर मुसाबनी में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रखंड प्रमुख रामदेव हेंब्रम, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे, सीएचसी के डॉ विवेक मिश्रा, शिक्षक नेता राजकुमार रोशन,मुखिया दुलारी सोरेन,शुक्रमणि हेम्ब्रम सहित विभिन्न पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने मिलकर सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। बीआरसीसी द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बीआरसी परिषर में आवंला सहित कई प्रजाति के फलदार पौधे लगाये गए। साथ ही रोपे गए पौधों का संरक्षण व संवर्धन का संकल्प भी उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा लिया गया। मौके पर बताया गया कि पौधारोपण के पीछे का कारण ज्यादातर वनों को बढ़ावा देना है। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कहा कि पौधा के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, ज्यादातर प्रकृति अनियमितताएं पौधारोपण के कम होने की वजह से ही होती हैं इसीलिए हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका पूर्णता संरक्षण व संवर्धन करना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने किया पौधारोपण
Previous Articleनेत्र जांच सह टीकाकरण निशुल्क शिविर
Next Article जनसंपर्क अभियान में डॉ. अजय को मिल रहा है जनसमर्थन