
नेत्र जांच सह टीकाकरण निशुल्क शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल पूर्व विधायक अरविंद सिंह द्वारा चांडिल पंचायत भवन परिसर में आयोजित एक दिवसीय नेत्र जांच शिविर सह बच्चो के टीकाकरण शिविर का उद्घाटन विधिवत रिबन काटकर किया.पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया बारिश के मौसम में नेत्र संबंधित संक्रमित बीमारियो सहित मोतियाबिंद रोगियों को जांच के लिए तामुलिया स्थित ब्रमहानंद्व नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से एकदिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया था. जिसमे 38 बच्चो का टीकाकरण सामुदायिक हॉस्पिटल के द्वारा और 69 रोगियों के नेत्र की जांच की गई ,जिसमे 14 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए .मोतियाबिंद चिन्हित रोगियों को ऑपरेशन के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. मौके पर ग्राम प्रधान मनोज राय, भोजा खा, पंचायत समिति सदस्य राजिया सुल्ताना,मुखिया मनोहर निताई दा , अनाथ मिश्रा, विवकानंद दा , दिनेश भगत, सुभाष कुंडू, आदि उपस्थित थे.

