Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं – विधायक रामदास सोरेन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं – विधायक रामदास सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं – विधायक रामदास सोरेन

    घाटशिला l संवाददाता
    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर गुरुवार को मारवाड़ी हिंदी प्लस टू उच्च विद्यालय में स्कूल रुआर अभियान पर एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन उपस्थित थे. कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार राज्य के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल रुआर अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत स्कूल में नामांकन एवं ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा स्कूल लाने के लिए प्रेरित करने ही उद्देश्य है. यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा. इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को भी निर्देश दिया कि जो बच्चे लगातार 15 से 20 दिन स्कूल नहीं आ रहे हैं उनके घर जाकर उन्हें स्कूल लाने के लिए तैयार करें. राज्य सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना गांव का विकास संभव नहीं है गांव का विकास होगा तो राज्य और राष्ट्र का विकास होगा. शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं है. इसलिए हर बच्चे शिक्षित हो यह हम सभी का प्रयास होना चाहिए. साथ ही साथ बच्चों की पढ़ाई के लिए अन्य कई सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा किया. कार्यशाला में मुख्य रूप से बीडीओ युनिका शर्मा, बीईओ प्रभाकर कुमार, बीपीओ जयश्री बाइपोई, रंजित घोष, कमल किशोर गोप, शिप्रा दत्ता, संजीव कुमार पाल, श्रवण कुमार, केशव कुमार, उत्पल चक्रवर्ती, संजीव कुमार दत्ता, कृष्ण चंद्र बेरा, सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण लिए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया
    Next Article मतदान केंद्र पर नाम जांचों अभियान का जांच करते बीडीओ

    Related Posts

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    May 1, 2026

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष

    जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.