Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण लिए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण लिए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण लिए संयुक्त रूप से पौधारोपण किया

    भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन और अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने संयुक्त रूप से कदमा मरीन ड्राइव टोल प्लाजा गोलचक्कर के समीप पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

    कार्यक्रम के दौरान समाज के महिला, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिकों ने मरीन ड्राइव के डिवाइडर किनारे अनेक पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी ने पौधारोपण के महत्व को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज में अधिक जागरूकता फैलाने तथा पौधों का संरक्षण करने का वचन दिया।

    यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के हरित भारत अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। इस अवसर पर मुकेश मित्तल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। हमें पेड़-पौधों की बचत करनी चाहिए, जल संसाधन का सही उपयोग करना चाहिए और प्रदूषण को कम करने के उपाय अपनाने चाहिए। यह न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का हमारे भविष्य के लिए भी महत्व है। अगर हम अब सही कार्रवाई नहीं लेंगे तो आने वाली पीढ़ियां पर पर्यावरण के गंभीर प्रभाव पड़ सकते हैं। अतः, समय पर पर्यावरण संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष शंकरलाल मित्तल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के ओरदेश उपाध्यक्ष श्रवण देबुका, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश महिला अध्यक्ष विनीता शाह, अनिल रिंगसिया, सुनीता जैसवाल और विकास गुप्ता ने भी संबोधित किया।

    पौधारोपण कार्यक्रम में ललित गढ़वाल, पवन अग्रवाल पप्पी, विजय अग्रवाल, बिनोद अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, सुनीता भगत, प्रियंका गुप्ता, माधुरी साहा, रामचंद्र मंडल, विकास रंजन, अजीत गुप्ता, कामेश्वर चौरसिया, काकुली दास एवं तीनों संस्थाओं के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मिले सांसद विद्युत वरुण महतों
    Next Article शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं – विधायक रामदास सोरेन

    Related Posts

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    May 15, 2025

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    May 15, 2025

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी साफ़ बता रही है कि जंगल ही नहीं, सरकार भी बिक चुकी है: बाबूलाल मरांडी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

    हाईड्रोसालपिंक्स और 2 बार गर्भपात होने के बाद भी बनाये रखा हौसला, आयुर्वेदिक उपचार से माँ बनने का सपना हुआ सच – डॉ चंचल शर्मा

    टेल्को रिक्रिएशन क्लब में झारखंड मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर के द्वारा लगाए गए समर कैंप का दिनेश कुमार ने गुब्बारे उड़ा कर किया उद्घाटन

    अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का फैन पप्पू सरदार की अनोखी पहल तीन बच्चियों की कराई शादी

    विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत, कहा – परंपरा और प्रकृति से जुड़ाव ही आदिवासी समाज की पहचान

    नए सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई के छोटे कार्यकाल की बड़ी चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.