Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

    News DeskBy News DeskMay 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

     

     

    दरभंगा (बिहार): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की वंचित आबादी के डर से जातिगत गणना कराने पर सहमत हुए हैं।

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह टिप्पणी बिहार के दरभंगा जिले में छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में की। स्थानीय प्रशासन ने कांग्रेस नेता को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

    रायबरेली से सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मेरी कार को (मिथिला विश्वविद्यालय के) गेट पर रोक दिया गया। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं बाहर निकला और एक घुमावदार रास्ते से पैदल यहां आ गया।’’

    Oplus_0

     

    उन्होंने बिहार में जन संपर्क कार्यक्रम ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की शुरुआत की। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    गांधी ने विश्वविद्यालय के आंबेडकर छात्रावास में यह बात कही, जहां प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपको पता है कि बिहार की सरकार मुझे क्यों नहीं रोक सकी? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि आपमें जो ऊर्जा का भंडार है मैं भी उससे ऊर्जावान हुआ हूं। यही वह ऊर्जा है जिसके आगे नरेन्द्र मोदी को झुकना पड़ा।’’

    गांधी ने दावा किया, ‘‘ हमने मोदी से कहा कि आप संविधान को अपने माथे से लगाएं और उन्होंने ऐसा किया। हमने उनसे यह भी कहा था कि आपको जातिगत गणना करानी होगी। दोनों अवसरों पर मोदी ने आप लोगों की प्रतिक्रिया के डर से हमारी मांगों को स्वीकार कर लिया।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ लेकिन तथ्य यह है कि उनकी सरकार अंबानी, अदाणी और उनके जैसे लोगों के हितों की रक्षा करती है। यह व्यवस्था पांच प्रतिशत आबादी के लाभ के लिए काम कर रही है। दलितों, ओबीसी और आदिवासियों की कोई सुनवाई नहीं है, चाहे वह सरकार हो, कॉर्पोरेट जगत हो या फिर मीडिया हो।’’

    उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे विचलित न हों और तीन मांगों पर ध्यान केंद्रित करें – तेलंगाना (कांग्रेस शासित) में किए गए सर्वेक्षण की तर्ज पर एक प्रभावी जातिगत गणना, निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में आरक्षण और अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए उप-योजना के लिए आवंटित धनराशि जारी करवाना।

    उन्होंने कहा, ‘‘आप राजग से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते लेकिन आश्वस्त रहें कि जब हम सत्ता में आएंगे चाहे वह बिहार में हो या केंद्र में, तो आपके हितों का ध्यान रखा जाएगा।’’

    राहुल गांधी ने पोलो टी-शर्ट और कार्गो पैंट पहनी हुई थी और जब अपने भाषण के अंत में उन्होंने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की तस्वीर ऊपर उठाई तो भीड़ ‘जय भीम’ के नारे लगाने लगी।

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाईड्रोसालपिंक्स और 2 बार गर्भपात होने के बाद भी बनाये रखा हौसला, आयुर्वेदिक उपचार से माँ बनने का सपना हुआ सच – डॉ चंचल शर्मा
    Next Article जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.