Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन,दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन,दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व सैनिकों ने शहीदों के पराक्रम को किया नमन,दीपक जलाकर दी श्रद्धांजलि

    वीरता शौर्य और पराक्रम सैनिकों के आभूषण होते हैं और उनका बलिदान जीवन की श्रेष्ठ परम्परा, यह बात आज पूर्व सैनिकों को आपने संबोधन में *प्रथम दीया शहीदों के नाम* आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक और कार्यक्रम के हवलदार उमेश कुमार सिंह ने कही।आज पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा शहीद स्मारक गोलमुरी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ परिषद के ज़िला अध्यक्ष हवलदार विनय यादव
    द्वारा पुष्पांजलि दे एवम वीर शहीदों के नाम दीप जलाकर हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश जब आज अपने घरों को रोशन करने सजाने में व्यस्त है उस वक्त भी सैनिक अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ पल सीमा पर राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित कर रहा है। इसके बाद कार्यक्रम में महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रथम दीप जलाकर शहीदों के माता पिता का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि वे माता पिता भी धन्य हैं जिनके बलिदान से सैन्य परंपरा गौरवानित हो जाती है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य गण के साथ-साथ सैन्य मातृशक्ति एवं नागरिक परिवेश भी वीर शहीदों को नमन करने के लिए शहीद स्मारक गोलमुरी में एकत्रित हुए। सर्वप्रथम दिवाली के पूर्व संध्या पर पूर्व सैनिक शहीद स्थल गोलमुरी में एकत्रित हो वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की,इसके बाद देशभक्तो का हुजूम की शहीद स्मारक गोलमुरी ओर बढ़ा जहां मातृशक्ति द्वारा बनाए भारत के मानचित्र पर दीप सुसज्जित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं सभी लोगों से आग्रह किया गया कि अपने घरों में भी प्रथम दीपक उन वीर शहीदों को समर्पित करें जो राष्ट्र सेवा में अपने बलिदान दे गए।कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संस्थापक वरुण कुमार ,जिला अध्यक्ष विनय यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह ने संगठन गीत से किया एवं वीर शहीदों के नाम दीप जलाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके अदम्य साहस को भी नमन किया और नागरिक परिवेश में सभी से प्रथम दिया वीर शहीदों को समर्पित करने को कहा। उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों और देशभक्तों ने बारी बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर दिए जलाए और शहीद स्मृति स्थल को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में भारतमाता की जय और वीर शहीद अमर रहे के नारें के साथ उनके पराक्रम और बलिदान को नमन किया।मौके पर दया भूषण, अवधेश कुमार, एस के सिंह,गौतम लाल,वेद प्रकाश,रजनीश कु सिंह,अनिल सिन्हा,बिनेश प्रसाद,पवन कुमार, उमेश
    प्रवीन पांडेय,कृष्ण मोहन सिंह, जसबीर सिंह,अनुपम शर्मा,शैलेश कुमार,मनोज कुमार सिंह,दीपक शर्मा,किशोरी प्रसाद,हरे राम कामत,जयप्रकाश,एल बी सिंह,गोपाल कुमार, विजय विश्वजीत नवीन कुमार हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास सिंह फुटपाथी दुकानदारों के बीच चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article जमशेदपुर के पिछड़ी वंचित बस्तियों के बच्चों में सेवा भारती एवं तुलसी भवन द्वारा पटाखा-मिठाई वितरण सम्पन्न

    Related Posts

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    September 20, 2026

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    September 20, 2026

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा प्रक्रिया दूषित: बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगा जवाब, सीबीआई जांच की मांग दोहराई

    बृजेश गंझू वाराणसी मुठभेड़ में ढेर: टीएसपीसी सुप्रीमो का अंत, 30 लाख का इनामी

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    बखरी में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में वृद्ध की हत्या: जमीनी विवाद में गोली मारकर 70 वर्षीय लालो महतो की मौत

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.