Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट – अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट – अमरप्रीत सिंह काले

    Nijam KhanBy Nijam KhanJuly 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकसित भारत की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट – अमरप्रीत सिंह काले
    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा है कि केंद्रीय बजट सर्व समावेशी, युवा केंद्रित और विकासोन्मुख बजट है। यह विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला बजट है। 140 करोड़ देशवासियों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप समाज के सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास को बजट गतिशीलता प्रदान करेगा।
    यह बजट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। स्किल डेवलपमेंट के साथ साथ पांच वर्षों में चार करोड़ रोजगार की व्यवस्था देश के विकास में युवाओं की भूमिका को सुनिश्चित करेगा। गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला ये चार स्तंभों पर बजट आधारित है। पूर्वोत्तर के बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, असम प्रदेश के विकास को सुनिश्चित कर भारत में नया सवेरा लाने की दिशा में मोदी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख की है, जिससे गरीब भाइयों बहनों को बिना किसी गारंटी के सरलता से ऋण प्राप्त होगा। बजट आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त करने वाला है। दूरदराज के गावों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा। देश भर के 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी। गरीबों व मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ा लाभ होगा। पीएम आवास योजना के तहत पूरे देश में तीन करोड़ अतिरिक्त घर बनाए जाएंगे। देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसला मोदी सरकार ने लिया है। पांच वर्षों में 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मिलेंगे। योजना में भाग लेने वालों को 5000 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली बजट में विकसित भारत 2047 की नींव रखी गई है: विद्युत वरण महतो
    Next Article केंद्र की मोदी सरकार ने बजट पेश कर सभी वर्गों का ध्यान रखा है : अनमोल वर्मा “पप्पु”

    Related Posts

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    May 18, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.