Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा आदिवासियों की भूमि व अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड में जनसांख्यिकी पर लाएगी ‘श्वेत पत्र’:शाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से खेल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर सिनेमा

    भाजपा आदिवासियों की भूमि व अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड में जनसांख्यिकी पर लाएगी ‘श्वेत पत्र’:शाह

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024Updated:July 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा आदिवासियों की भूमि व अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड में जनसांख्यिकी पर लाएगी ‘श्वेत पत्र’:शाह

    रांची केद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि बड़े पैमाने पर घुसपैठ होने के कारण झारखंड में जनजातीय जनसंख्या घट रही है और यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो वह उनकी (आदिवासियों की) भूमि व अधिकारों की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर ‘श्वेतपत्र’ लाएगी।

    उन्होंने पार्टी की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक के दौरान यहां प्रभात तारा ग्राउंड में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने का विश्वास है क्योंकि हाल में हुए लोकसभा चुनाव में 81 विधानसभा सीट में से 52 पर कमल पहले ही खिल चुका है।

    शाह ने कहा, ‘‘ झारखंड में सरकार बनाने के बाद हम आदिवासी लोगों, उनकी जमीनों, आरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए जनसांख्यिकी पर ‘श्वेत पत्र’ लायेंगे।’’

    हेमंत सोरेन का नाम लिये बिना उन्होंने आरोप लगाया कि ‘भूमि जिहाद’, ‘लव जिहाद’ के पीछे ‘वोट बैंक और तुष्टिकरण नीति’ की वजह से झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री का हाथ है, जिससे राज्य में जनसांख्यिकी परिवर्तन हो रहा है ।

    उन्होंने कहा कि घुसपैठिए झारखंड में आ रहे हैं, आदिवासी महिलाओं से शादी कर रहे हैं, प्रमाणपत्र हासिल कर ले रहे हैं और जमीन खरीद रहे हैं।

    शाह ने लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद ‘अहंकार प्रदर्शित करने’ को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन एवं कांग्रेस के नेताओं पर भी प्रहार किया और कहा कि ‘‘वे हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ इंडिया गठबंधन और कांग्रेस नेता 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला करने, तुष्टिकरण करने, वंशवादी राजनीति करने, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने को लेकर अहंकार दिखा रहे हैं।’’

    उन्होंने कहा,‘‘ इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में कांग्रेस ( और उसके घटक दलों) की संयुक्त संख्या से अधिक सीट मिलीं।’’

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन देश में सबसे अधिक भ्रष्ट सरकारों में एक है और अब उसे बाहर का दरवाजा दिखाने का वक्त आ गया है।

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अर्जुन मुंडा भी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने देवघर आगमन पश्चात सपत्नीक बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना
    Next Article 12 संत माइकेलियन को मिला संत माइकल एंग्लो रत्न अवार्ड

    Related Posts

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    June 29, 2026

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    June 29, 2026

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    इस्कॉन कदमा में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की भव्य स्नान यात्रा

    बढ़ते अपराधों पर युवा कांग्रेस ने नगर एसपी को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग

    पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता संकट, चार दिनों में दो बहनों की मौत; 29 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

    मलेरिया के रोकथाम को फ्रंटलाइन में आए विधायक संजीव सरदार, ग्राउंड जीरो में पहुँच पीड़ितों से मिले

    साकची के शालीमार मार्केट में दिनदहाड़े रंगदारी को लेकर चाकूबाजी, तीन घायल; पिस्टल लेकर दोबारा लौटे बदमाश

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.