Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक ऑफ बड़ौदा अपना 117 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा की मिहिजाम शाखा के द्वारा कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में समारोह आयोजित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बैंक ऑफ बड़ौदा अपना 117 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा की मिहिजाम शाखा के द्वारा कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में समारोह आयोजित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंक ऑफ बड़ौदा अपना 117 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा की मिहिजाम शाखा के द्वारा कानगोई स्थित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में समारोह आयोजित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया
    बैंक ऑफ बड़ौदा की मिहिजाम शाखा के शाखा प्रबंधक अभिषेक भारत, ज्वाइंट मैनेजर अभिषेक कुमार रॉय, एकाउंटेंट प्रमोद कुमार ने विद्यालय के बच्चों के लिए बैट, बॉल, फुटबाल, कैरमबोर्ड , लंबी कूद- ऊंची कूद आदि में प्रयुक्त सामग्रियों का वितरण किया।
    विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा और उपप्राचार्या सीमा राऊत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा और कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने बैंक कर्मियों को विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेंद्र सिन्हा के द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।
    शाखा प्रबंधक अभिषेक भारत ने बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी।
    ज्वाइंट मैनेजर अभिषेक कुमार रॉय ने बच्चों को परिश्रम से पढ़ाई करके अपने माता-पिता और स्कूल का नाम रौशन करने की सीख दी। अकाउंटेंट प्रमोद कुमार ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के इतिहास और बैंक के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं योजनाओं की जानकारी दी।
    विद्यालय के प्रांगण में साल, अमरूद, नींबू, आम, इत्यादि का 5 पौधा लगाया गया। शाखा प्रबंधक अभिषेक भारत ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बहुत जरूरी है। उन्होंने आगे भी विद्यालय के बच्चों को सहयोग देते रहने का आश्वासन दिया।
    मौके पर विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी ,शिक्षिका नीतू ठाकुर,निकिता वर्मा ,गणित शिक्षिका बबीता कुमारी,अनिता कुमारी, नृत्य सह नर्सरी शिक्षिका सीमा कुमारी, शिक्षिका निशा मिश्रा ,अंकिता बर्मन,रिया शर्मा ,ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा ,कर्मी संजू देवी और रीतू देवी सहित विद्यालय के बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को मैदान को बचाने के लिए बस्ती वासियों का प्रयास जारी , जुस्को के महाप्रबंधक जीएम से की मुलाकात , मिला आश्वासन – जल्द उच्च एवं संबंधित अधिकारियों से करेंगे वार्ता
    Next Article मुख्यमंत्री ने देवघर आगमन पश्चात सपत्नीक बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.