Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे ग्राहकों की कर्ज जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत : एआईबीओसी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    छोटे ग्राहकों की कर्ज जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत : एआईबीओसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोटे ग्राहकों की कर्ज जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत : एआईबीओसी

    नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) बैंक अधिकारियों की यूनियन एआईबीओसी ने वित्तीय समावेशन के विस्तार और छोटा कर्ज लेने की मंशा रखने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देने की जरूरत बताई है।

    अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस की पूर्व संध्या पर बयान में कहा कि देश के विभिन्न भागों से किसानों की आत्महत्या की खबरें आ रही हैं। ये एनबीएफसी/साहूकारों के अत्यधिक ब्याज वसूलने तथा कृषि उत्पादों की कम कीमत के कारण हैं।

    बयान के अनुसार, वित्तीय क्षेत्र को ग्रामीण इलाकों में उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत है ताकि गरीब किसान गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और साहूकारों के जाल में नहीं फंसें।

    एआईबीओसी ने कहा कि हालिया रिपोर्टों के अनुसार सिर्फ 74,000 गांवों तक ही बैंकिंग सेवाओं की पहुंच है।

    एआईबीओसी के महासचिव रूपम रॉय ने कहा कि भारत में ग्रामीण गरीबों के लिए कर्ज तक पहुंच एक बड़ी चुनौती है।

    उन्होंने कहा कि विलय के बाद बड़े बैंकों द्वारा बड़े ग्राहकों को प्राथमिकता देने से छोटे कारोबार के लिए बैंक ऋण तक पहुंच कम हो जाती है, जिससे वे एनबीएफसी की ओर आकर्षित होते हैं।

    रॉय ने कहा कि एनबीएफसी क्षेत्र में उच्च ब्याज दरें और शोषण वाले व्यवहार की संभावना छोटी और मझोली इकाइयों (एसएमई) पर भारी वित्तीय दबाव डालती है, जिससे उनकी वृद्धि और स्थिरता सीमित हो जाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई
    Next Article झारखंड आंदोलनकारियो के बैठक

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.