Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से डायन प्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से डायन प्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 18, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से डायन प्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : समाहरणालय जामताड़ा स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सामाजिक कुरीति निवारण योजना के तहत आज समाज कल्याण विभाग के सौजन्य से डायन प्रथा उन्मूलन कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    *_शिक्षा से ही दूर होगी सामाजिक कुरीतियां – उपायुक्त_*

    आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि सामाजिक कुरीतियां जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल श्रम, लिंग भेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या इत्यादि के कारण समाज में कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं, इन सभी से मुक्त होने एवं कराने के लिए समाज में जागरूकता के प्रसार की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही ये सब कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।

    उपायुक्त ने डायन कुप्रथा, बाल विवाह व भ्रूण हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया। कहा कि डायन कुप्रथा के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ शोषण व दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इसके लिए हमें लोगों को जागरूक कर इसे जड़ से खत्म करना है। जागरूकता के अभाव में गैरकानूनी होने के बावजूद बाल विवाह जैसी कुप्रथा जारी है, इसे हर हाल में रोकने हेतु अपेक्षित कार्रवाई करें।

    वहीं उपायुक्त ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी एवं सामाजिक विकास के लिए सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसमें से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,फूलों झानो योजना सहित अन्य काफी अहम है। इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु उन्होंने सभी को प्रेरित किया।

    _*सामाजिक कुरीतियों का विरोध करें एवं प्रशासन को सूचना दें – पुलिस अधीक्षक*_

    वहीं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने कहा कि चाहे डायन प्रथा, बाल विवाह हो या अन्य कोई भी समाजिक कुरीतियां, प्रशासन हमेशा तत्पर है, आप लोग संबंधित थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन या डायल 112 अथवा सीधे मुझे तत्काल सूचना दे सकते हैं, हम उस पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। समाजिक कुरीतियां के कारण कई प्रकार के दुष्परिणाम देखने को मिलते हैं, ऐसे में इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी जरूरी है, साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों में भी ऐसे कुरीतियों को लेकर बने कानूनों, नियमों के बारे में अवगत रहना काफी अहम है, उन्होंने अपील किया कि समाज में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहें, अगर कहीं ऐसी कुरीतियां देखने को मिलती है, तो स्वयं भी उसका विरोध करें एवं प्रशासन को भी इसकी सूचना दें।

    वहीं इस दौरान कार्यशाला में सामाजिक कुरीतियों जैसे डायन प्रथा एवं इसके रोकथाम हेतु डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के क्रम में उन्हें जागरूक किया गया ।

    _*क्या है डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001*_

    डायन की पहचान यदि कोई भी व्यक्ति जो किसी अन्य व्यक्ति को ‘डायन’ के रूप में पहचान करता हो और उस पहचान के प्रति अपने किसी भी कार्य, शब्द या रीति से कोई कारवाई करे, तो इसके लिए उसे अधिकतम् तीन महीने तक कारावास की सजा अथवा एक हजार रुपये जुर्माने की सजा अथवा दोनों से दंडित किया जायेगा।
    प्रताड़ित करने का हर्जाना-यदि कोई भी व्यक्ति जो किसी औरत को डायन के रूप में पहचान कर उसे शारीरिक या मानसिक यातना जानबूझ कर या अन्यथा प्रताड़ित करता है, तो उसे छः माह की अवधि के लिए कारावास या सजा अथवा दो हजार रूपये तक जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडित किया जायेगा।
    डायन की पहचान में दुष्प्रेरण – ऐसे किसी भी व्यक्ति को जो किसी औरत को ‘डायन’ के रूप में पहचान करने के लिए साशय या अनवधानता से अन्य व्यक्ति को या समाज के लोगों को उकसाता हो, षडयंत्र रचता हो या उन्हें सहायता देता हो, जिससे उस औरत को हानि पहुँचे, तो तीन महीने तक का कारावास अथवा एक हजार रूपये के जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडित किया जायेगा ।
    डायन का उपचार- किसी भी डायन के रूप में पहचान की गई औरत को जो भी शारीरिक या मानसिक हानि या यातना पहुँचाकर अथवा प्रताड़ित कर ‘झाड़फुंक’ या फिर ‘टोटका’ द्वारा उपचार के लिए कोई कार्य करता है, तो उसे एक साल की कारावास का सजा अथवा दो हजार रूपये तक के जुर्माने अथवा दोनों सजा से दंडित किया जायेगा। विचारण की प्रक्रिया-इस अधिनियम के सभी अपराध संज्ञेय एवं गैर जमानती होंगे।

    _*जागरूकता वाहन करेगा लोगों को जागरूक*_

    आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलेवासियों के बीच सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम को लेकर जागरूकता के प्रसार एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार के उद्देश्य से 01 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    _*इस अवसर पर*_ जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती राधा रानी सोरेन, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रंकिणी मंदिर, जादुगोड़ा के पास स्थित स्थलों के विकास के लिए 1503.62 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति पर अनुमोदन प्रदान की
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण), अधिनियम, 1989 अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की हुई बैठक

    Related Posts

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    June 28, 2026

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    June 28, 2026

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजरत मुहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जुगसलाई थाने में शिकायत, एफआईआर की मांग

    बेंगलुरु में इंटक की 316वीं वर्किंग कमिटी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष व महामंत्री

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा

    बिष्टुपुर के डबल डाउन क्लब में बवाल: युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट, युवक को चाकू मारा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब में शनिवार देर रात युवतियों से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक युवक के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि दूसरा युवक भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, युवकों और युवतियों का एक समूह डबल डाउन क्लब में पार्टी कर रहा था। इसी दौरान डांस फ्लोर पर मौजूद दूसरे गुट के कुछ युवकों ने कथित रूप से युवतियों पर अभद्र टिप्पणी की और छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थिति बिगड़ने पर क्लब के बाउंसरों ने दोनों पक्षों को क्लब से बाहर निकाल दिया। लेकिन बाहर भी विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों गुटों के बीच फिर से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के युवक के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल टीएमएच भेजा। पुलिस ने मारपीट में शामिल एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विवाद के वास्तविक कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। *बॉक्स* टीएमएच पहुंचकर विकास सिंह ने चाकूबाजी में घायल युवकों का जाना हाल, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में बीती रात हुई चाकूबाजी की घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह रविवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे और इलाजरत घायल युवकों का हालचाल जाना। इस दौरान विकास सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की स्थिति अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हिमांशु उनके गुरुद्वारा रोड मोहल्ले का दामाद है। वहीं, घटना में घायल दूसरे युवक के बारे में उन्होंने बताया कि वह समाजसेवी चंदन सिंह के भतीजे हैं और उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। विकास सिंह ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर के बार एवं पब में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार एवं पब में दो गुटों के बीच विवाद के दौरान चाकूबाजी हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हो गए थे। मामले की जांच बिष्टुपुर थाना पुलिस कर रही है।

    बिरसानगर में तेज रफ्तार 407 का कहर: चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त, चालक फरार

    करोड़ो की लागत से पोटका में बनेगा लाइन हब, पोटका से ले कर डुमरिया तक मिलेगी जीरो कट बिजली

    जमशेदपुर: श्री श्री सिद्धेश्वरी श्मशान काली मंदिर में कामाख्या योनि स्वरूपा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

    सलगझरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका; मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच की मांग

    ब्रेन मलेरिया पीड़ित मरीजों से मिले उपायुक्त, कहा- सभी की स्थिति स्थिर, बेहतर इलाज सुनिश्चित करें अस्पताल

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.