उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक संपन्न
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति अंतर्गत जिला गुणवत्ता यकीनन समिति की बैठक की गई।
इस दौरान बताया गया कि पूर्व में गठित जिला गुणवत्ता यकीनन समिति के कई सदस्य स्थानांतरित हो गए हैं। जिसकी वजह से कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि जिला गुणवत्ता यकीनन समिति सदस्य जो स्थानांतरित हो चुके हैं। उन रिक्त स्थानों पर नए लोगों को नामित करते हुए समिति का कार्य संचालन करें।
वहीं बैठक में समीक्षोपरांत वर्ष 2024 – 25 के लिए जिला गुणवत्ता यकीनन समिति, डिस्ट्रिक्ट एनडीमिनिटी सब समिति, डिस्ट्रिक्ट क्वालिटी टीम, सदर अस्पताल जामताड़ा का संशोधन एवं पुनर्गठन करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
*इस मौके पर* सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एमओआईसी डॉ निलेश कुमार, डॉ अजीत कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

