Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर:कांग्रेस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर:कांग्रेस

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर:कांग्रेस

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को युवा कांग्रेस के झारखंड प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में भुईयाडीह के कल्याण नगर, इंदिरा नगर बस्ती में नदी किनारे बने मकानों और अन्य बस्तियों (150 घरों) को मिले अतिक्रमण नोटिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्त और एलआरडीसी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल कांग्रेस नेता को-ऑर्डिनेटर अशोक चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रवीन्द्र झा उर्फ नट्टू झा, नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर,अभिजीत सिंह बबलू झां, नीरज साहू, रवि रंजन  बबलू झा आदि नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर एक भी घर नहीं टूटने दिया जाएगा। घरों को तोड़ने का नोटिस देने के विरोध में पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन से बातचीत की हैं। मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि इस मामले में कानून विशेषज्ञों से बात करेंगे और भुइयांडीह, कल्याण नगर,

     

     

    इंदिरा नगर, और छाया नगर के किसी भी घर को नहीं टूटने दिया जाएगा। युवा कांग्रेस नेेता राकेश साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बस्तीवासियों के साथ खड़ा हैं। इसके पूर्व भी चंडी नगर, निर्मल नगर, बिरसानगर, और छाया नगर के निवासियों को जब नोटिस मिली थी तब भी युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी और सभी लोगों के मकान टूटने से बचाए थे। राकेश साहू ने विश्वास दिलाया कि इस बार भी वे मकानों को बचाने के लिए युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस लड़ाई में उनके साथ रहेगा और एक भी घर नहीं टूटने दिया जाएगा।

     

    मालूम हो कि जमशेदपुर अंचल अधिकारी द्वारा सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह और उससे सटे क्षेत्रों में 150 घरों को तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है। प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से उषा यादव, संध्या दास, सीमा महापात्र, नमृता सिंह, बलबीर शर्मा, कर्मिन ठाकुर, आनंद साव, अशोक साव, गौतम साव, अनीता देवी, अंजू देवी, विनोद रजक, कुंती देवी, सरस्वती कर्मकार, निर्मला मुखी, राजू मंडल, आरती कुमारी, प्रतिमा साहू सहित काफी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

    अतिक्रमण विरोधी नोटिस के खिलाफ युवा कांग्रेस का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन नहीं टूटने दिया जाएगा एक भी घर:कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRSS-BJP ने अब UPSC परीक्षाओं में भी धांधली शुरू कर दी- डॉ अजय
    Next Article बुधवार को जमशेदपुर पुर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.