मंत्री दीपिका पांडे सिंह का स्वागत करते वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्य
मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओ को मंत्री परिषद में प्रमुखता से उठाने का दिया भरोसा
– वित रहित शिक्षा संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी ने मंत्री का किया भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुसाबनी-वित रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने मंगलवार को कृषि एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडे सिंह से उनके आवासीय कार्यालय में जाकर उन्हें बुके एवं फूल माला पहनाकर से जोरदार स्वागत किया और मंत्री बनने पर बधाई दिए। मिलने
वालों में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट के शिक्षक कर्मचारी संस्कृत, मदरसा एवं उच्च विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी शामिल थे।
मोर्चा के सदस्यों ने तीन सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
ज्ञापन में वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त कर नियमावली बनाकर सरकारी कर्मियों के समान वेतन देने ।अनुदान की राशि 75 प्रतिशत बढ़ाने के प्रस्ताव को मंत्री परिषद में भेजने व अनुदान की राशि सीधे शिक्षक कर्मचारियों के खाते में भेजने की मांगे प्रमुख थी।मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से कहा कि आपके प्रयत्न से इन मांगों पर काफी प्रगति है ।और आप थोड़ा सा और प्रयास कर दीजिएगा तो 10000 शिक्षक कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी ।और वित रहित शिक्षक कर्मी हमेशा हमेशा आपको याद करेंगे ।इस पर मंत्री दीपिका पाड़े सिंह ने कही कि आपकी सारी मांगों के बारे में मुझे पूरी जानकारी है और आगे कैबिनेट में मैं इस मामला को जरूर उठाऊंगी। और निदान करने का आश्वासन देती हूं।
मंत्री से मिलने वालों में रघुनाथ सिंह, कुन्दन कुमार सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, अरविंद सिंह, गणेश महतो, अनिल तिवारी, संजय कुमार ,नरोत्तम सिंह, मनोज तिर्की, देवनाथ सिंह ,बिरसो उराव, पशुपति महतो, रघु विश्वकर्मा ,डालेश चौधरी, मनोज कुमार ,अर्जुन पांडे के साथ-साथ सैकड़ो वितरहित शिक्षक कर्मी थे।
पलामू बी एस इंटर कॉलेज पाटन में होगा मोर्चा का राज्य स्तरीय सेमिनार
अध्यक्ष मंडल की बैठक अनिल तिवारी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राज्य स्तरीय सेमिनार पलामू जिला के बी एस इंटर कॉलेज पाटन, पलामू में करने का निर्णय लिया गया ।
इस संबंध में मोर्चा ने शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम से सहमति ले लिया है, सेमिनार का विषय है
“झारखंड में वित्त रहित शिक्षा नीति – अभिशाप या वरदान”।
मोर्चा 23 जुलाई को प्राचार्य, प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक रांची में बुलाया है । ताकि सेमिनार के सफलता पर गहन विचार विमर्श हो सके।
बैठक में रघुनाथ सिंह ने कहा कि सेमिनार को ऐतिहासिक बनाना हम सभी वित्त रहित शिक्षक कर्मचारियों का दायित्व है।
सेमिनार के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम होंगे ।

