Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर, मन तन रता सच रंग इको नाम अधार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर, मन तन रता सच रंग इको नाम अधार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर, मन तन रता सच रंग इको नाम अधार

    *भाई तारु जी की शहीदी और मिरी पीरी दिवस को समर्पित की गयी सावन की सन्ग्राद*
    साकची गुरुद्वारा में सावन माह की संग्राद पर आयोजित कीर्तन दरबार सिख कौम के महान शहीद भाई तारु जी की शहीदी को तथा मीरी पीरी दिवस को समर्पित किया गया। मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में संगत ने भाई तारु जी की शहीदीगाथा से रु-ब-रु होकर उनके बलिदान को याद किया तथा छठे गुरु साहिबान श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने आज ही के दिन दो कृपाण धारण कर सिख कौम को मिरी पिरी का सन्देश देकर एक नयी प्रथा चलायी थी।
    दोनों ही ऐतिहासिक दिवस को समर्पित संग्रांद के कीर्तन दरबार में “सावन सरसी कामणी, चरन कमल सिउ पिआर, मन तन रता सच रंग इको नाम अधार” शब्द गायन कर सावन माह का स्वागत किया गया। भाई साहिब भाई तारु सिंह जी की शहीदी को समर्पित कीर्तन दरबार में सबसे पहले सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था ने कीर्तन गायन प्रस्तुत किया तदुपरांत सिख स्त्री सत्संग सभा साकची की बीबीयों ने शब्द-कीर्तन किया.
    हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा साहिब साकची भाई साहब भाई संदीप सिंह जवद्दी ने जब कीर्तन गायन किया तो सारी संगत मंत्रमुग्ध हो गयी। कथावाचक सह साकची गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने संगत के साथ गुरमत विचार साझा किए, जिसमें उन्होंने सावन की संग्राद के विषय में बताया तथा भाई साहब भाई तारु सिंह जी की शहीदी पर प्रकाश डाला। ज्ञानी अमृतपाल सिंह ने बताया कि किस प्रकार महान शहीद भाई तारु जी की खोपड़ी उतार दी गई थी तथा कई यातनाएं दी गई थी पर उन्होंने सिखी सिदक नहीं हारा न छोड़ा। बाबा अमृतपाल सिंह ने बताया कि मीरी की और पीरी की जो तलवारें गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने धारण कीं थी, उनमें मीरी तलवार राजनीति गतिविधि व पीरी तलवार है वह धर्म की प्रतिक है। परन्तु गुरु साहिब ने कभी भी राजनीति को धर्म से ऊपर नहीं होने दिया और धर्म सदैव ऊपर ही रहा। बाबा बुड्ढा जी ने उन्हें यह तलवारे धारण करवाई थी।
    गुरु के अटूट में दाल, फुल्का, सब्जी के अलावा सावन की संग्राम को मुख्य रखते हुए खीर और मालपुआ का लंगर भी संगत के बीच में वितरित किया गया।
    तख्त श्री हरिमंदिर जी, पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। सरदार इंद्रजीत सिंह ने अपने संबोधन में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह की अध्यक्षता में कर्मठ टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए संगत से और सहयोग की अपील भी की।
    संग्रांद को सफल बनाने में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, महामंत्री परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह गांधी, सतनाम सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह छीते, सतपाल सिंह राजू, दलजीत सिंह, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, अमरपाल सिंह, नानक सिंह, मनोहर सिंह मीते, त्रिलोचन सिंह तोची, बलदेव सिंह बब्बू, मोनी सिंह रंधावा सहित सिख स्त्री सत्संग सभा की पिंकी कौर, मंजीत कौर, अमरीक कौर, सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की अध्यक्षा राज़ कौर, बलविंदर कौर, रणजीत कौर, कमलजीत कौर, राजबीर कौर आदि शामिल रहीं। मंच का संचालन सरदार सुरजीत सिंह छीते ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाम की समस्या को लेकर ट्रैफिक डीएसपी को मांग पत्र सोपा गया
    Next Article विधायक ने 3 करोड़ 32 लाख से बनने वाली मुख्य मंत्री ग्राम सडक योजना का किया फारेस्ट ब्लॉक पंचायत में किया शिलान्यास

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.