Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेन ऑफ स्टील की डिफेंस में एक और युवा शामिल, निश्चल चंदन के साथ हुआ करार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मेन ऑफ स्टील की डिफेंस में एक और युवा शामिल, निश्चल चंदन के साथ हुआ करार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेन ऑफ स्टील की डिफेंस में एक और युवा शामिल, निश्चल चंदन के साथ हुआ करार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर एफसी ने युवा डिफेंडर निश्चल चंदन के साथ करार पूरा कर लिया है, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ने का विकल्प भी शामिल है. चंडीगढ़ के रहने वाले 25 वर्षीय डिफेंडर निश्चल चंदन मेन ऑफ स्टील की बैकलाइन को मजबूत करते नजर आएंगे. 6 फीट 3 इंच की आकर्षक लंबाई वाले निश्चल चंदन को सेंट्रल डिफेंस में प्रतीक चौधरी के अलावा शामिल किया गया है.

    निश्चल चंदन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “जमशेदपुर एफसी में शामिल होना एक सपने के सच होने जैसा है! मैं ऐसे समृद्ध इतिहास वाले क्लब का हिस्सा बनकर और आईएसएल में खेलने का अवसर पाकर बहुत खुश हूं. मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं हेड कोच खालिद जमील और मैनेजमेंट का आभारी हूं. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने और उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मेरा लक्ष्य एक सफल डेब्यू सीजन बनाना है, जिससे टीम को लीग में सर्वश्रेष्ठ डिफेंस हासिल करने में मदद मिले और जमशेदपुर के प्रशंसकों को गर्व हो.”

    निश्चल चंदन की फुटबॉल यात्रा 2015 में मिनर्वा अकादमी से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने अपने स्किल को निखारा और बाद में मिनर्वा एफसी के साथ अंडर-18 आई-लीग नॉर्थ ज़ोन चैंपियनशिप में चैंपियन बने. उन्होंने 2020-21 में पंजाब एफसी के साथ आई-लीग सेकेंड डिवीजन में डेब्यू किया, इसके बाद 2021-23 तक सुदेवा एफसी के साथ काम किया, जहाँ उन्होंने न केवल कप्तान के रूप में अपना आई-लीग डेब्यू किया, बल्कि एक गोल भी किया. उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण 2023-24 में चर्चिल ब्रदर्स में चले गए और जमशेदपुर एफसी में शामिल होने से पहले सभी 19 गेम खेले.

    हेड कोच खालिद जमील ने साइन के बारे में अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा, “निश्चल के पास आगे एक शानदार अवसर है, लेकिन उसे धैर्य रखना चाहिए और अपने मौके का इंतजार करना चाहिए. उन्हें अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना होगा और टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए लगातार मजबूत प्रदर्शन करना होगा.”

    नंबर 2 की जर्सी पहनकर निश्चल चंदन खालिद जमील के नेतृत्व में मेन ऑफ स्टील के प्री-सीजन ट्रेनिंग में शामिल हो गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्को गुरुद्वारा में सावन के सग्रांद पर सजा कीर्तन दीवान , बंटा खीर – पूडे का प्रसाद
    Next Article आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.