Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए जल्द ही 100 बेड का रनिंग रुम बनकर होगा तैयार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए जल्द ही 100 बेड का रनिंग रुम बनकर होगा तैयार

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए जल्द ही 100 बेड का रनिंग रुम बनकर होगा तैयार

    रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए जल्द ही 100 बेड का रनिंग रुम बनकर तैयार हो जाएगा. इसके लिए काम शुरु कर दिया गया है. इसके बनते ही एक साथ 194 रनिंग स्टाफ ठहर पाएंगे. यह जानकारी गुरुवार को टाटानगर एआरएम अभिषेक सिंघल ने एक प्रेस वार्ता में दी. एआरएम ने बताया कि कुल 7 करोड़ की लागत से इस रनिंग रुम को तैयार किया जा रहा ह जो पुराने परिसर से ही जुड़ा होगा. इसमें सेंट्रलाइज्ड एसी की सुविधा होगी जिससे रनिंग स्टाफ को काफी सहुलियत मिलेगी. फिलहाल रनिंग रुम में एक साथ 94 स्टॉफ के ठहरने की व्यवस्था है. हालांकि यहां प्रतिदिन औसत 150 स्टाफ ठहरते है. पूर्व में यहां सिर्फ 22 कमरे और 83 बिस्तर थे जिसे बढ़ाकर 29 कमरे और 94 बिस्तर किया गया है. इसके अलावा रनिंग स्टाफ को किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए सभी कमरों में एसी लगाया गया है. पूर्व में रनिंग स्टाफ के लिए रेलवे वाटर बैंक से पानी की सप्लाई की जाती थी पर अब अगल से ट्रिटमेंट प्लांट लगाकर पानी की सप्लाई की जाती है.

    स्टाफ के लिए जिम और मसार्जर भी उपलब्ध, 5 रुपये में मिलता है खाना
    एआरएम ने बताया कि रनिंग स्टाफ की सुविधा के लिए रनिंग रुम में जिम भी बनाया गया है वहीं थकान दूर करने के लिए मसार्जर भी मौजूद है. उन्होंने बताया कि पूर्व में रनिंग स्टाफ इपने साथ खाना बनाने का सामान लेकर चलते थे. रनिंग रुम में वे खाना बनवाकर खाते थे अब उनके बोझ को कम करने के लिए कैंटिन की सुविधा मौजूद है जहां पांच रुपये में रनिंग स्टाफ के लिए खाना उपलब्ध रहता है. यहां वेज और नॉनवेज खाने के लिए अलग-अलग सुविधा है. रनिंग रुप में मेडिटेशन रुम भी मौजूद है. जो रनिंग स्टाफ यहां आराम करने के बाद दोबारा ड्यूटी पर जाते है उनके कपड़े और जूते अक्सर गंदे हो जाते है इस समस्या से निपटने के लिए जूते धोने वाली मशीन और एक वाशिंग मशीन भी रखा गया है. हर स्टाफ को अलग के साफ लिनेन सेट उपलब्ध कराया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीट पेपर लीक में सबसे बड़ी कार्रवाई, CBI ने रॉकी को किया गिरफ्तार
    Next Article टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल टाटा मोटर्स लखनऊ प्लांट पहुंचा

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.