Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ का धरना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ का धरना

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पाकुड़ का धरना

    ★ जनसांख्यिक असंतुलन के समाधान हेतु प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
    राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम के तहत विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या समाधान फांउडेशन पाकुड़ के कार्यकर्ताओं ने जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के संगठन मंत्री हिसाबी राय के नेतृत्व में पाकुड़ समाहरणालय के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना दिया तथा जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकीयी जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित गृहयुद्ध के खतरे को रोकने के लिए उप विकास आयुक्त पाकुड़ मो• इश्तियाक अहमद के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुशील साहा,अनुग्राहित प्रसाद साह,कार्यक्रम प्रमुख अनिकेत गोस्वामी,सुरेन्द्र प्रसाद भगत,निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,मुखिया मंगल हांसदा,नीपु सरदार,पार्वती देवी,सीताराम सिंह मौजूद थे।
    धरने में उपस्थित जेएसएफ के अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि अंधाधुन संतानोंपत्ति करने की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने में एक-एक पल की देरी भारत और भारतीय संस्कृति के लिए पूर्व की भांति ही विघटनकारी साबित हो सकता है।आगे उन्होंने कहा कि अपना देश जनसंख्या में धार्मिक असंतुलन के कारण हुए विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है।परंतु पूर्व की सरकारों के विभाजन के तुरंत बाद से ही जारी तुष्टिकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां निर्मित होती दिखाई दे रही है।
    प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार भंडारी ने कहा कि विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन विगत लगातार 11 वर्षों से हजारों छोटी बड़ी सभाएं,धरना प्रदर्शन,सांसद संवाद कार्यक्रम,महामहिम राष्ट्रपति जी सहित महत्वपूर्ण लोगों से भेंट आदि के रूप में राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं संगठन के मुख्य संरक्षक डॉक्टर इंद्रेश कुमार जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी सहित 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
    प्रदेश संगठन मंत्री हिसाबी राय ने बताया की जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु समय रहते आवश्यक कदम न उठाए गए जाने की स्थिति में निकट भविष्य में विधायक एवं सांसदों सहित महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों के घेराव की योजना पर संगठन में विचार चल रहा है।
    कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बहादुर मंडल भुटू कुनाय अमित साहा सत्यम भगत विशाल भगत सदानंद रजवार मनोज रजवाडर मनोरमा देवी सौमित ठाकुर मानिक ठाकुर प्रेमचंद मंडल सूरज हाजरा पुरुषोत्तम राय कमल पाण्डेय पवन भगत शैल मुर्मू मोनी सिंह विश्वनाथ घोष मोहन मंडल बाजू मरांडी राहुलदेव सरकार शिशु मंडल सुकुमार कुनाय आदि सहित बड़ी संख्या में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धागण मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी बार मोदी सरकार गद्दी पर बैठते ही महंगाई की सुनामी शुभारंभ कर दी : आनंद बिहारी दुबे
    Next Article मंत्रीपद संभालते ही एक्शन में मंत्री बन्ना गुप्ता,कड़रू स्थित एफसीआई गोदाम का किया निरीक्षण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.