Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री से शौर्य संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री से शौर्य संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री से शौर्य संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाक़ात

    ◆शहीद किशन दुबे की प्रतिमा स्मारक बनाने की मांग की।

    जमशेदपुर/ चांडिल : 8 जुलाई ’24: सोमवार: निजी दौरे पर चांडिल आए भारत सरकार के रक्षा राज्यमंत्री व रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ से जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के एक प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में मुलाक़ात कर अभिनंदन किया एवं एक मांग पत्र सौंपा।

    परिडीह स्थित काली मंदिर में संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने वर्षो से लंबित शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाने हेतु एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही रक्षा राज्यमंत्री के माध्यम से देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह को भी इन भावनाओं से अवगत कराते हुए मांग पत्र भेजा हैं। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शाहिद किशन दुबे के अनुज रवि शंकर दुबे, संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, भाजपा नेता दिनेश कुमार व कुलवंत सिंह बंटी उपस्थित थे।

    श्रीनगर के बारामुला सेक्टर की लीपा घाटी में 9 जुलाई 2015 को पाकिस्तानी फौज की ओर से की गई गोलीबारी से लोहा लेते हुए जमशेदपुर के कीताडीह स्थित त्रिमूर्ति चौक के समीप निवास करने वाले भारतीय सीमा सुरक्षा बल के 23 वर्षीय वीर जवान किशन दुबे वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

    मरणोपरांत उनके परिवार की मांग थी कि उनके सुपुत्र शहीद किशन दुबे की एक प्रतिमा टाटानगर रेलवे स्टेशन गोलचक्कर या जमशेदपुर के किसी प्रमुख गोलचक्कर या स्थल पर लगाई जाए ताकि उनकी शहादत को सदियों तक याद रख जा सके। परंतु बड़े दुर्भाग्य की बात हैं कि लगभग 9 वर्ष बीतने को हैं और 9 जुलाई को 9 वी शहादत दिवस भी हैं, तब भी जमशेदपुर के इस युवा शहीद को उसका सम्मान नहीं मिला। परिवार परस्पर यह मांग उठाता रहा हैं परन्तु यह धरातल पर होता प्रतीत नहीं होता।

    संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा ने बताया की संस्था के स्थापना दिवस पर आयोजित शहीद सम्मान समारोह में शहीद किशन दुबे जी की माता श्रीमती जगमाया देवी जी ने पुनः मंच से यह मांग उठायी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए शौर्य संस्था के द्वारा ठोस पहल की गयी और आज एक मांग पत्र सौंपा गया।माननीय केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी आश्वस्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसे जल्द पूर्ण करने का कार्य करेंगे ताकि जमशेदपुर के इस गौरवमय शहादत को प्रणाम करते हुए शहीद किशन दुबे की प्रतिमा लगाई जा सके।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से तेजिंदर सिंह जोनी, बिनोद गुप्ता, अमित मिश्रा,ओंकार सिंह, बंटी सिंह, विकास शर्मा, नारायण प्रसाद, मनीष पांडे, रोशन सिंह, गोबु घोष, सतीश कुमार, धनेश्वर सिंह, अनिल अग्रवाल, मोहित पांडेय, युधिष्ठिर पंचबया, पूर्व सैनिक उपेंद्र प्रसाद सिंह, रजत डे, सतनाम सिंह, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, मिथिलेश सिंह, गोविंद राय, कौशल किशोर चौबे, पवन सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने की आवास, 15वें वित्त, मनरेगा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
    Next Article 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय के अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    Related Posts

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.