Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस लाइन मैदान दुमका में संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का प्रमंडल स्तरीय उदघाटन शिलान्यास एवं परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मौजूद रहे मंत्री बसंत सोरेन तथा दुमका सांसद नलिन सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    पुलिस लाइन मैदान दुमका में संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का प्रमंडल स्तरीय उदघाटन शिलान्यास एवं परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मौजूद रहे मंत्री बसंत सोरेन तथा दुमका सांसद नलिन सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस लाइन मैदान दुमका में संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का प्रमंडल स्तरीय उदघाटन शिलान्यास एवं परिसम्पत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    दुमका : बसंत सोरेन मंत्री पथ निर्माण विभाग भवन निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग ने कार्यक्रम में कुल 2225.12 करोड़ रूपये (बाईस सौ पच्चीस करोड़ बारह लाख बयालीस हजार) रू० की कुल 187 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने 1868.75 करोड़ रूपये अठारह सौ अड़सठ करोड़ पचहत्तर लाख एकतीस हजार रू० की 138 योजनाओं का शिलान्यास किया । उन्होंने 35637.11 लाख (तीन सौ छप्पन करोड़ सैंतीस लाख ग्यारह हजार) रू० की कुल 49 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत कुल 102 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया । साथ ही जे०एस०एल०पी०एस० अंतर्गत क्रेडिट लिंकेज , अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना आदि के तहत् परिसम्पत्ति का वितरण गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री श्री बसंत सोरेन ने कहा कि बेहतर आवगमन सुविधा हेतु सड़कें, खेतों की सिंचाई, स्वास्थ्य सुविधा के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। सरकार आमजनों के हित के लिए योजनाएं बना कर उसे क्रियान्वित कर रही है l सरकार जनआकांक्षाओं को ध्यान में रख कर फैसले लेकर कार्य कर रही है l

    मंत्री श्री बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार अबुआ आवास योजना लेकर आयी ताकि बेघरों को घर मिले। हर खेत को पानी मिल सके इसके लिए सिंचाई योजनाओं के निर्माण का कार्य किया जा रहा है l आवागमन के लिए बेहतर सड़क हो इसके लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से दुमका जिला में ही कई गंभीर बीमारी का ईलाज हो रहा है l

    उन्होंने कहा कि जिस गति से सरकार विकास का कार्य कर रही है उसका परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहा है। यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए परदेश नहीं जाना पड़े इसके लिए भी सरकार गंभीर है। बहुत जल्द यहां के नौजवानों के लिए सरकार रोजगार की व्यवस्था हेतु महत्वपूर्ण कदम उठायेगी । यह आपकी सरकार है आपके समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    श्री नलिन सोरेन सांसद दुमका लोकसभा क्षेत्र ने कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजनों तक ससमय पहुँचे इसके लिए सरकार गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 से 49 आयु वर्ग की बहन बेटियों को आर्थिक सहायता सरकार देने जा रही है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए कम दर पर ऋण मिले इसके लिए सरकार मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना संचालित कर रही है l मंत्री पथ निर्माण विभाग ने जिस रिंग रोड का आज उदघाटन किया है वह इस क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर का साबित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार क़ृषि के क्षेत्र में प्रगति के लिए सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भी कार्य कर रही है l

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने कहा कि पिछले 5 साल में सरकार ने विकास की एक नयी नींव रखी है l लोगों के जीवन को बेहतर करने के लिए कई कार्य किये गये हैं l आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार ने जरूरतमंद व्यक्तियों के घर तक पहुँच कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है।

    मंत्री बसंत सोरेन ने फूलो झानो चौक में दुमका बायपास रोड का उदघाटन किया l

    कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल,डीआईजी संजीव कुमार, उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ जुली हेम्ब्रम उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुग्गा शहर के हर कोने में रोज एक लक्की कस्टमर को फ्री लग्जरी राइड का दे रही मौका
    Next Article कांग्रेस अब परजीवी हो गई है, सहयोगी दलों की कीमत पर फल-फूल रही है: प्रधानमंत्री मोदी

    Related Posts

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    May 25, 2026

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    May 25, 2026

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क, यातायात कर्मियों को दिया गया इलेक्ट्रोल पाउडर

    ग्राम प्रेन्योर” कार्यक्रम में युवाओं को मिला उद्यमिता का मंत्र

    सरायकेला में बैंक मैनेजर से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.