झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण साखी संघ जिला दुमका के बैनर तले जिला अध्यक्ष निर्मला किस्कु जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू
के नेतृत्व में रैली निकाला गया । इस रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित हुए ।
रैली कचहरी परिसर से निकलकर बाजार होते हुए पोखरा चौक पहुंचकर सिद्धू-कान्हू के प्रतिमाओं पर प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू जिला अध्यक्ष निर्मला किसकु जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू के द्वारा पुष्प अर्पित किया ।
रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि पोषण सखी का सेवा झारखंड सरकार को तुरंत वापस करना चाहिए ।
प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि जब तक सेवा वापस नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा ।
जिला अध्यक्ष निर्मला किस्कु ने कहा कि पोषण सखी को जब से सेवा से हटा दिया है अपना दिनचर्या चलन में काफी कठिनाई हो रहा है झारखंड सरकार से हम मांग करते हैं सेवा वापस किया जाए ।
जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी का सेवा सरकार को वापस करना चाहिए ।
आज के बैठक मे मोती मुर्मू रेखा कुमारी रीमा मरांडी सुनीता मुर्मू मिशीलता मुर्मू शिलवंती मरांडी संगीता किस्कु संतरी हेम्ब्रम रेखा मिर्धा रासमुनि सोरेन बैनिला मरांडी मार्सिला हेंम्ब्रम सादमुनि हांसदा पुतुल हेंब्रम मंजू हेंब्रम सरिता टुडू शिवानी रानी मुर्मू आशा मुर्मू लीला कुमारी पिंकी देवी बीणा कुमारी चाँदमुनी सोरेन सुरुजमुनी मराण्डी मनिता हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे ।