Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हूल दिवस के अवसर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    हूल दिवस के अवसर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हूल दिवस के अवसर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित

    आज दिनांक 30.06.2024 को हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, अंचल अधिकारी, जामताड़ा श्री अबीश्वर मुर्मू, थाना प्रभारी जामताड़ा एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा संताल हूल के महान अमर सेनानी सिदो कान्हो, चांद भैरव सहित सभी अमर सेनानियों के शहादत दिवस के अवसर पर गांधी मैदान जामताड़ा स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

    इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा ब्रिटिश हुकूमत के अत्याचार के खिलाफ 30 जून, 1855 को झारखंड के आदिवासियों ने पहली बार विद्रोह का बिगुल फूंका। इस दिन सैकड़ों गांवों के हजारों की संख्या में लोग साहिबगंज जिले के भोगनाडीह गांव पहुंचकर अंग्रेजों से आमने-सामने की जंग का एलान कर दिया। सिदो-कान्‍हो और चांद-भैरव के नेतृत्‍व में तब संथालों ने मालगुजारी नहीं देने और अंग्रेज हमारी माटी छोड़ो का जोर-शोर से एलान किया।

    अंग्रेजों ने तब संथाल विद्रोहियों से घबराकर उनका दमन प्रारंभ किया। इसकी प्रतिक्रिया में आदिवासियों ने अंग्रेजी सरकार की ओर से आए जमींदारों और सिपाहियों को मौत के घाट उतार दिया। विद्रोहियों को सबक सिखाने के लिए अंग्रेजों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। चांद और भैरव को अंग्रेजों ने मार डाला। इसके बाद सिद्धो और कान्हो को भोगनाडीह में ही पेड़ से लटकाकर अगस्त 1855 को फांसी दे दी गई। संताल हूल को आजादी की लड़ाई में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध पहला विद्रोह माना जाता है। वहीं उन्होंने कहा कि सिदो कान्हू, चांद भैरव एवं अन्य सभी अमर सेनानियों के आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान की अमर गाथा से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहित्यिक परिचर्चा से तुलसी जयंती का शुभारंभ
    Next Article बिरसानगर पुलिस ने तीन मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार दो मोबाइल बरामद

    Related Posts

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    July 12, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    July 12, 2026

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का गठन

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में हंगामा: विधायक सरयू राय के बयान पर भड़की कांग्रेस, पुतला दहन कर मांगा इस्तीफा

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.