Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में तेज़ी से बढ़ रही लव जिहाद और लैंड जिहाद सरीखे समस्याओं को समाप्त करने के लिए हिंदू जागरण मंच प्रतिबद्ध : ऋषिनाथ शाहदेव
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड में तेज़ी से बढ़ रही लव जिहाद और लैंड जिहाद सरीखे समस्याओं को समाप्त करने के लिए हिंदू जागरण मंच प्रतिबद्ध : ऋषिनाथ शाहदेव

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 30, 2024Updated:June 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में तेज़ी से बढ़ रही लव जिहाद और लैंड जिहाद सरीखे समस्याओं को समाप्त करने के लिए हिंदू जागरण मंच प्रतिबद्ध : ऋषिनाथ शाहदेव

    झारखंड में लव ज़िहाद और लैंड जिहाद, धर्मांतरण, और आदिवासी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की समस्याएं तेज़ी से बढ़ी है. हिंदू जागरण मंच इसके विरुद्ध कठोर प्रतिकार करेगी और समस्या खत्म होने तक प्रयास जारी रहेगा. उक्त बातें हिंदू जागरण मंच के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने कहा. श्री शाहदेव जमशेदपुर में हिंदू जागरण मंच की सांगठनिक बैठक को संबोधित करने के लिए रविवार को जमशेदपुर पहुंचें. यहाँ उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए झामुमो+कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा की सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है. घुसपैठियों की बड़ी आबादी यहाँ की मूलवासी आबादी के हक और अधिकार छीन रही है. आदिवासी समुदायों को रोजगार के अवसर से वंचित किया जा रहा है. सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लैंड जिहाद तेज़ी से बढ़ा है. आदिवासी रैयतों की भूमि हड़प कर घुसपैठी कब्जा कर रहे हैं. आदिवासी और हिंदू बहन बेटियों की अस्मिता लूटी जा रही है. हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने कहा कि एक संकल्प के तहत सूबे की सत्तारूढ़ सरकार की तुष्टिकरण की नीति के विरुद्ध मंच अभियान चलायेगी. इस क्रम में जमशेदपुर सहित सभी जिलों में प्रमुखता से लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद एवं धर्मांतरण के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन एवं जागरूकता अभियान चलाई जायेगी. इसको लेकर जमशेदपुर जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल को निर्देशित किया गया कि अभियान के निमित्त प्रभारियों की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर ली जाये. बैठक में विशेष रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल, प्रदेश परिवर्तन प्रमुख संजय वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष निशांत चौहान, उपाध्यक्ष सोनू गुप्ता सहित हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री सतीश मुखी, पप्पू उपाध्याय, युवा वाहिनी अध्यक्ष कौशिक स्वाई, कुमार अभिषेक, अंकेश भुइयाँ, विकास गुप्ता, रणजीत सिंह, किरण चौहान, कुश कुमार, गोलू कुमार, ऋषभ सिंह, दीपक सिंह, पंकज तिवारी, मुकेश पोद्दार, पंकज अग्रवाल, सोनू कुमार सहित अन्य मौजूद थें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्रदेश इंटक के कार्यकारिणी की अगली बैठक 7 को हजारीबाग में,महामंत्री संजय सिंह होंगे शामिल
    Next Article हेमंत सोरेन ने ‘सामंती ताकतों’ को खदेड़ने के लिए ‘विद्रोह’ की घोषणा की

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.