Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूबे झारखंड में भाजपा सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा से मिले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, किया अभिनंदन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूबे झारखंड में भाजपा सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा से मिले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, किया अभिनंदन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूबे झारखंड में भाजपा सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा से मिले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, किया अभिनंदन

    झारखंड प्रदेश भाजपा विधानसभा चुनाव में परचम लहराने के लिए प्रतिबद्ध है. शनिवार को चुनावी तैयारियों के निमित्त बैठक लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री सह विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की उपस्थिति में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने असम के मुख्यमंत्री का स्वागत किया. इसके उपरांत प्रदेश कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया. चुनाव सह प्रभारी संग कुछ तस्वीरें दिनेश कुमार ने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है. उधर विजय संकल्प सभा के लिए 10 सदस्यीय समिति में दिनेश कुमार को भी स्थान मिला है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा संग कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत सभी विधानसभा में भाजपा विजय संकल्प सभा का आयोजन करेगी. इसको लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अलग अलग बैठक कर पार्टी नेताओं को सांगठनिक निर्देश दिया. शनिवार को सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा ने भी कई स्तर पर बैठक किया और आवश्यक निर्देश दिये. पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की उन्हें कोल्हान क्षेत्र में पूर्व सांसद गीता कोड़ा संग विजय संकल्प सभा के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बताया कि इस आशय में रांची स्थित पार्टी कार्यालय में सह प्रभारी हिमंत बिसवा सरमा सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित वरीय नेताओं ने कार्यक्रम के निमित्त रणनीति बनाई, मालूम हो कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिसवा सरमा ने रांची में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं से उनके आवास जाकर मुलाकात भी किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौड़ सेवा संघ पूवी सिहभूम जर्जर सड़क मरमत को लेकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
    Next Article आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने खजूरी में आधुनिक मॉडल भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

    Related Posts

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    July 20, 2026

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.