Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    *★ नशा मुक्त झारखंड का निर्माण प्राथमिकता*

    *★ मादक पदार्थों के विरुद्ध एक-एक व्यक्ति को जागरूक करना लक्ष्य*

    *★ नशा मुक्त समाज से ही समृद्ध राज्य की परिकल्पना होगी पूरी*

    *– श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =========================
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज मोरहाबादी मैदान में आयोजित “मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त झारखंड के निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन को नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी दी जा रही है। गांव, मोहल्ला, पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में नशीली पदार्थ का व्यापक रूप से फैलाव हो रहा है। खास तौर पर मादक पदार्थों के तस्करों द्वारा विद्यालय, कॉलेज आदि क्षेत्र में युवा वर्ग को नशीली चीजों की लत लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नशीली पदार्थों के तस्करों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा कई जगहों पर अफीम की खेती को नष्ट किया गया है। ब्राउन शुगर, गांजा, डोडा आदि मादक पदार्थों की रिकवरी भी हुई है। सैकड़ो की संख्या में आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है तथा सप्लाई चेन को चिन्हित कर कार्रवाई भी की जा रही है।

    *युवा राज्य और देश के भविष्य, इन्हें नशे की चपेट में नहीं आने देंगे*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं। युवाओं को नशा मुक्त रख कर ही समृद्ध प्रदेश का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी परिवार या समाज नशा मुक्त रहकर ही उन्नति की मार्ग पर आगे बढ़ सकता है। मनुष्य जीवन में नशा नाश का कारण बनता है। नशा शारीरिक खतरा है। नशा से शरीर को क्षति पहुंचती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा वर्ग अगर नशे की चपेट में रहेंगे तो उनके जीवन के साथ-साथ राज्य और देश के भविष्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। किसी भी हाल में राज्य के युवाओं को नशे की चपेट में नहीं आने देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी लोगों को यह संकल्प और प्रतिज्ञा लेने का दिन है कि स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मादक पदार्थों पर रोक के लिए पूर्णत: संकल्पित झारखंड सरकार.. पुस्तक का अनावरण भी किया गया।

    मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में मानव श्रृंखला, साइकिल दौड़, बच्चों का मैराथन दौड़ आदि कार्यक्रम आयोजित की गई।

    *इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव श्री एल०खियांग्ते, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, डीजी सीआईडी श्री अनुराग गुप्ता, आईजी सीआईडी, डीआईजी रांची, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन दुमका इकाई का चुनाव असंवैधानिक अगले आदेश तक स्थगित*:बिपिन कुमार
    Next Article बारीडीह गुरुद्वारा चुनाव को लेकर सीजीपीसी आयी एक्शन में

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.