Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय व सूर्य मंदिर समिति के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक सरयू राय व सूर्य मंदिर समिति के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 24, 2024Updated:June 24, 2024No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय व सूर्य मंदिर समिति के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी

    जमशेदपुर ज़िला प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें कि वह शंख मैदान और समीपवर्ती क़रीब 6 एकड़ सरकारी ज़मीन को भूपेन्द्र सिंह चन्द्रगुप्त सिंह के चंगुल में जाने से रोकना चाहता है या नहीं:सरयू राय

    भूपेन्द्र सिंह ने सूर्य मंदिर की सांसद निधि से बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया है:सरयू राय

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जमशेदपुर ज़िला प्रशासन स्थिति स्पष्ट करें कि वह शंख मैदान और समीपवर्ती क़रीब 6 एकड़ सरकारी ज़मीन को तथाकथित सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह और संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह के चंगुल में जाने से रोकना चाहता है या नहीं? यह भूखंड सरकारी है. इसपर बनी संरचनाएँ सरकारी पैसे से बनी हैं. इसके एक ओर सूर्य मंदिर की बाउंड्री है और दूसरी ओर चंद्रगुप्त सिंह के महलनुमा अवैध मकान की बाउंड्री है. भूपेन्द्र सिंह ने सूर्य मंदिर की सांसद निधि से बनी बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया है, चंद्रगुप्त सिंह अपने महल की बाउंड्री तेज देने की फ़िराक़ में हैं. ये दोनों बीच के क़रीब 6एकड सरकारी ज़मीन पर अवैध क़ब्ज़ा करना चाहते हैं. इस सरकारी ज़मीन पर मेरे विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों से ये दोनों परेशान हैं और धार्मिक रंग देकर एक साल से सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं. विडंबना है कि जिला प्रशासन मौन और मूकदर्शक बनकर इनका और इनके अवैध इरादों का मनोबल बढ़ा रहे हैं.

    विगत एक साल से ये झूठ फैला रहे हैं कि मैं सूर्य मंदिर की धार्मिक आस्था पर चोट कर रहा हूँ. पर प्रशासन ने कभी भी इस झूठ-फ़रेब का खंडन नहीं किया है और असलियत से लोगों को अवगत नहीं कराया है. जबकि मेरी विधायक निधि से इस भूखंड पर प्रस्तावित विकास योजनाओं को ज़िला प्रशासन ने स्वीकृत किया है और इसके लिए निधि विमुक्त किया है. प्रशासन को बताना चाहिए कि मेरा विकास कार्य प्रस्ताव किया है और भूपेन्द्र-चंद्रगुप्त की जोड़ी के द्वार फैलाया जा रहा झूठ-फ़रेब क्या है. प्रशासन अपना दायित्व पूरा नहीं करेगा तो उपद्रवी तत्वों और तिकडमबाजों का हौसला बुलंद होगा.

    *सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के शंख मैदान में संरचना निर्माण कार्य का सूर्य मंदिर समिति ने किया कड़ा विरोध, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा- आध्यात्मिक स्थल को बर्बाद करने की साढ़े चार साल से हो रही राजनीतिक साजिश, शंख मैदान में रूद्र महायज्ञ का हुआ शुभारंभ, समिति ने एसडीओ के नाम सौंपा ज्ञापन*

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर के आध्यात्मिक स्थल शंख मैदान में संरचना निर्माण एवं अन्य कार्य को लेकर सूर्य मंदिर समिति आक्रोशित है। सोमवार को मंदिर परिसर में निर्माण कार्य की जानकारी मिलने पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव समेत काफी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों व आमजनों ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान एसडीओ धालभूम को इसकी जानकारी दी गयी और शंख मैदान एवं मंदिर परिसर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य ना करने का आग्रह किया गया। इस दौरान समिति ने एसडीओ के नाम ज्ञापन सौंपकर आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान की महत्ता दर्शाते हुए निर्माण कार्य को अनुचित बताया और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। इस घटना को लेकर एक ओर जहां स्थानीय निवासियों, मंदिरों के पुजारियों एवं सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों में भारी रोष है तो वहीं, दूसरी ओर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने इसे विधायक सरयू राय की धर्मविरोधी मानसिकता और नकारात्मक राजनीति का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय शहर के प्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक स्थल सूर्यधाम परिसर को राजनीतिक साजिश के तहत बर्बाद करने की गहरी साजिश कर रहे हैं। शंख मैदान में संरचना बनाने की अनुशंसा कर सरयू राय एक धार्मिक स्थल के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करने की कोशिश लगातार कर रहे हैं। वे बार-बार विकास कार्य के नाम पर सूर्य मंदिर में आस्था रखने वालों लाखों भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने में लगे हैं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आध्यत्मिक स्थल शंख मैदान में प्रत्येक वर्ष श्री राम मंदिर स्थापना के वर्षगाँठ पर प्रख्यात मर्मज्ञ कथावाचक के द्वारा सात संगीतमय श्रीरामकथा, लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में छठ महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या, जन्माष्टमी महोत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, छठ पूजा के दौरान सेवा शिविर, पंच कुंडीय महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती समेत विशाल महाभण्डारा का आयोजन भव्य रूप में सम्पन होता है। जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों-हजार लोग सपरिवार यहां पधारते हैं। वहीं, विश्व कल्याण एवं संस्कृति संरक्षण हेतु शंख मैदान में सोमवार से रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ है। जिसमें मानव कल्याण में रुचि रखने वाले लोग सपरिवार सम्मिलित होंगे। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति मंदिर परिसर के समुचित देखभाल और धार्मिक गतिविधियों का संचालन बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के शुद्ध धार्मिक भावना के साथ करती है और इस तरह के निर्माण कार्य से उक्त स्थल पर होने वाले सभी धार्मिक आयोजन प्रभावित होंगे।

    वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति मंदिर परिसर की बिजली बिल, पानी बिल, साफ-सफाई एवं सुरक्षा गार्ड के खर्च का वहन विगत 25 वर्षों से कर रही है। समिति मंदिर परिसर की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर हमेशा गंभीर रही है। चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि विधायक सरयू राय का पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास कार्यों के नाम पर कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं रहा है। परन्तु वे लगातार सूर्य मंदिर के पवित्र स्थल की स्वच्छता और पवित्रता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के अनुचित कार्यों से स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ है। इस तरह के हस्तक्षेप का सूर्य मंदिर समिति कड़ा विरोध करेगी।

    सूर्य मंदिर समिति के वरीय सदस्य रामबाबू तिवारी ने निर्माण कार्य का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सूर्य मंदिर समिति शंख मैदान में निर्माण जैसे किसी संरचना को किसी कीमत पर बर्दाश्त नही करेंगे।सूर्य मंदिर एक पवित्र स्थल है और इसकी स्वच्छता और पवित्रता हमारे लिए सर्वोपरि है। हम किसी भी तरह की अपवित्र इरादों वाली राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो हमारी धार्मिक आस्थाओं और सनातन परंपराओं को ठेस पहुंचाता हो। शंख मैदान में निर्माण कार्य होने से वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों को सम्पन्न करने में बाधा उत्पन्न होगी और श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

    इस दौरान खेमलाल चौधरी, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, मंजीत सिंह, संतोष ठाकुर, प्रोबिर चटर्जी राणा, अमिश अग्रवाल, कुमार अभिषेक, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, रोहित आनंद, बिनोद गुप्ता, रंजीत सिंह, नरेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article विधायक संजीव सरदार के अनुशंसा पर दिव्यांग अंजना देवी एवं ममता कुमारी को मिला ट्राई साइकिल

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.