Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन

    बारीडीह बस्ती : बारीडीह बस्ती, निराला पथ, हनुमान मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 219 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही।
    स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित 12 चिकित्सकों सहित 10 सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ सलाह भी लोगों ने लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में मैं चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं। चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री अतुल गुप्ता ,अरूण सिंह,उदय सिंह,ज्योति मिश्रा,नलिनी सिन्हा,रंजीत झा, देवेश राज, रवी शंकर तिवारी,सन्नी सिंह, वैभव उपाध्याय,सचिन कुमार, निखिल तिवारी , हरिहर प्रसाद,कुमार गौरव,सुशील घोष, मिट्ठू सरकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें ।

    चिकित्सक के टीम में फिजिशियन डाॅ एस जे सिंह, आँख विभाग एएसजी आई टीम, फिजियोथेरेपी डाॅ अर्पिता कुंडू, पी एफ टी टेस्ट टीम उदय शंकर पंडित, ब्लड सुगर-ब्लड प्रेशर जामाली, विजय एवं राहुल, कैम्प मैनेजर बिकेश सिन्हा, डेंटल डाॅ नेहा मंडल, गायनिक डाॅ हिना, कैम्प को-ऑडिनेटर राजकपूर प्रसाद, विकास अग्रवाल तथा इस स्वास्थ्य शिविर में फोर्टिस केयर कोलकाता का सहयोग से सम्पन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
    Next Article राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध:चम्पाई सोरेन

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.