Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से नीट ‘पेपर लीक’ मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया
    Breaking News बिहार

    बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से नीट ‘पेपर लीक’ मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार पुलिस ने झारखंड के देवघर से नीट ‘पेपर लीक’ मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया

    देवघर: बिहार पुलिस ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ में कथित अनियमितताओं के मामले में झारखंड के देवघर जिले से छह लोगों को हिरासत में लिया है। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात देवीपुरा पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के समीप एक घर से उन्हें हिरासत में लिया।

    अनुमंडल पुलिस अधिकारी (देवघर सदर) ऋत्विक श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘‘बिहार पुलिस ने हमें सूचना दी थी। हमारी पहचान के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। सभी संदिग्धों को बिहार ले जाया गया है।’’

    उन्होंने बताया कि संदिग्ध कथित तौर पर झुनू सिंह नाम के व्यक्ति के घर पर रह रहे थे।

    देवघर पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, संदिग्धों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ बिट्टू, बलदेव कुमार उर्फ चिंटू, प्रशांत कुमार उर्फ काजू, अजीत कुमार, राजीव कुमार उर्फ कारू और पंकू कुमार के रूप में हुई है। ये सभी बिहार के नालंदा जिले के निवासी हैं।

    राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पांच मई को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसके परिणाम चार जून को घोषित किए गए, लेकिन उसके बाद बिहार जैसे राज्यों में प्रश्नपत्र लीक होने के अलावा अन्य अनियमितताओं के आरोप भी लगे।

    इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड इकाई ने नीट ‘पेपर लीक’ मुद्दे पर शनिवार को रांची में होने वाले अपने विरोध-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया है।

    राजद प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका जाना था।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने इसे स्थगित कर दिया है, क्यूंकि हमने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन की और से भोजपुरी दिवस एवं कबीरदास जयंती आयोजित
    Next Article सिदगोड़ा में बास्केटबॉल कोर्ट का हुआ उद्घाटन

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.