Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन कल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन कल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बास्केटबॉल कोर्ट और आर्चरी ग्राउंड का उद्घाटन कल

    नेटबॉल कोर्ट का निमार्ण भी अंतिम चरण में
    22 और 23 जून को बास्केटबॉल के होंगे कई मुकाबले

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय के विधायक निधि से बने बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन शनिवार, 22 जून को होगा।
    सुप्रसिद्ध बास्केटबाॅल के ओलंपिक खिलाड़ी श्री हर भजन सिंह बास्केटबाॅल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे। विधायक श्री सरयू राय उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय (ओलंपिक) स्तर के बास्केटबाॅल कोच श्री जे पी सिंह भी समारोह में आमंत्रित किए गए हैं।
    बास्केटबॉल कोर्ट के साथ ही आर्चरी ग्राउंड का भी उद्घाटन होगा। आर्चरी ग्राउंड की तैयारी के लिए विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से राशि विमुक्त करने का निर्देश दिया है। श्री राय आर्चरी ग्राउंड के लिए विधायक निधि से तीरंदाजी किट, टार्गेट बॉक्स, टार्गेट स्टैंड, ऐरां, टार्गेट फेस जैसी आवश्यक सामग्रियों की खरीद करने का निर्देश दिया है।
    गौरतलब है कि 22 और 23 जून को बास्केटबॉल का दो दिवसीय दोस्ताना मैच होगा। इस मैच में विभिन्न विद्यालयों के बास्केटबॉल की टीमें भाग लेंगी। इसके बाद बास्केटबॉल कोर्ट में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं मैच के कार्यक्रम लगातार आयोजित होंगे। आर्चरी ग्राउंड में शुरुआती दौर में 5 मीटर, 10 मीटर और 15 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उद्घाटन के बाद लगातार इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन कराकर नियम और शर्तों के आधार पर भाग ले सकते हैं।
    श्री सरयू राय की मंशा सिदगोड़ा क्रीड़ा उद्यान को खेल प्रेमियों के लिए एक क्रीड़ा केन्द्र के रूप में विकसित करने की है। इसके लिए उन्होंने कई कार्य अपने विधायक निधि से करवाये हैं। बास्केटबॉल कोर्ट के बगल में विधायक निधि से ही नेटबॉल कोर्ट का निर्माण भी अंतिम चरण पर है। इसके साथ ही टाऊन हॉल के सामने वाले दो बड़े कमरों में बिलियर्ड्स एवं स्नूकर्स तथा टेबल टेनिस कोर्ट का उद्घाटन भी इसी माह में होगा। इंडोर गेम के इन खेलों की सामग्रियों की व्यवस्था करने के लिए श्री राय ने विधायक निधि से फंड रिलीज किया है। इसका उद्घाटन भी शीघ्र ही होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु”ने किया योग, स्वस्थ जीवन के लिए दी प्रेरणा
    Next Article अर्धनिर्मित महुआ शराब को किया गया विनष्ट

    Related Posts

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    July 14, 2026

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    July 14, 2026

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.