Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया। इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं लाभ पर जानकारी देते हुए योग की विभिन्न आसन करवाये। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कदमा मंडल के कार्यकर्ताओं के संग योग्याभ्यास किया। बाला गणपति विलास प्रांगण में कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं आमजनों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से अनवरत अपने अथक प्रयासों से पूरी दुनिया में पहुंचाने का अकल्पनीय कार्य किया है। आज योग पूरे विश्वभर के लोगों की जीवन शैली बन चुका है। सुधांशु ओझा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि योग मानसिक और आध्यात्मिक उन्नयन के साथ हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। हम सभी व्यक्ति को नियमित योगाभ्यास अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

    योग दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने मंडल क्षेत्र आमजनों के संग उत्साहपूर्वक योग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के क्षेत्रों में स्थित विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों व संस्थानों में शिविरों का आयोजन कर लोगों ने योगाभ्यास किया
    Next Article प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में नशामुक्ति अभियान , योगाभ्यास व योग जागरूकता अभियान चलाया गया

    Related Posts

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    July 13, 2026

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    मानगो-उलीडीह में नौ दुकानों में चोरी के विरोध में जदयू ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन

    700 करोड़ का पानी उद्योगों को, किसान प्यासे!

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    गले से चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश घटना सीसीटीवी में कैद।

    एसएस कॉलेज चास में भ्रष्टाचार के आरोपों पर छात्रों का हंगामा, सचिव के खिलाफ खोला मोर्चा

    बोकारो में बेलगाम बाइक सवार बदमाश, इलाज कराने आई महिला से सोने की चेन झपटी

    वैशाली में डबल मर्डर के आरोपी का पुलिस से इन्काउन्टर,आरोपी ने पुलिस ने टीम पर किया फायर,जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनो पैर में लगी गोली।

    सावन संग्रांद पर साकची गुरुद्वारा साहिब में 16 जुलाई को सजेगा भव्य विशेष कीर्तन दरबार

    पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, निजी अस्पतालों के साथ हुई अहम बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.