Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार के पहल पर डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी बागबेडा स्लुईस गेट का निरीक्षण किए स्लुईस गेट जल्द खुलेगा :- डायरेक्टर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी बागबेडा स्लुईस गेट का निरीक्षण किए स्लुईस गेट जल्द खुलेगा :- डायरेक्टर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर डायरेक्टर सहित कई पदाधिकारी बागबेडा स्लुईस गेट का निरीक्षण किए
    स्लुईस गेट जल्द खुलेगा :- डायरेक्टर

    पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार के पहल पर आज बागबेड़ा शिव घाट स्थित स्लुइस गेट का निरीक्षण करने एन ई पी के डायरेक्टर, जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा, जुगसलाई नगर पालिका के विशेष पदाधिकारी मोटाय बानरा, जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेंब्रम, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर,संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्लुईस गेट के जर्जर स्थिति को देखते हुए एन ई पी के डायरेक्टर जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता सोनाराम हेब्रम से अब तक की वस्तु स्थिति से अवगत हुए। स्लुईस गेट की मरमति हेतु जल संसाधन विभाग के द्वारा प्राक्कलन राशि बनाकर भेज दी गई है। जिसकी स्वीकृति होने पर कार्य हो पाएगी। वर्तमान में तत्काल स्लुईस गेट खुलवाने की वैकल्पिक व्यवस्था डायरेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता को दे दी है। कनीय अभियंता ने जल्द ही गेट खुलवाने का आश्वासन दिए हैं ताकि बरसात के मौसम में बस्ती वासी को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। डायरेक्टर ने नाला के समीप कचरे का ढेर को भी जल्द ही उठाने का आश्वासन दिए हैं।
    विदित हो कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार पिछले दिनों जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल से वार्ता कर स्लुईस गेट को खुलवाने और आसपास के कचरे का साफ सफाई करने की बात किए थे। जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल ने जल्द ही स्लुईस गेट और कचरे का साफ सफाई करने का आश्वासन दिए थे।
    इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी संतोष गुप्ता, राहुल प्रजापति, मुन्ना सहित सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडीएसपी निरंजन तिवारी ने शांतिपूर्ण बकरीद मनाने की की अपील
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत 765 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट के साथ बांटी स्वच्छता बाल्टी

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.