Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईजीएनसीए और संसद टीवी के बीच समझौता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आईजीएनसीए और संसद टीवी के बीच समझौता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईजीएनसीए और संसद टीवी के बीच समझौता

    भारतीय कला और संस्कृति को लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचाने के लिए इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) और संसद टीवी के बीच एक महत्त्वपूर्ण समझौता हुआ है। इसके तहत, आईजीएनसीए द्वारा निर्मित कार्यक्रम संसद टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे और संसद टीवी, आईजीएनसीए के कल्चरल आर्काइव के कंटेंट का भी इस्तेमाल कर सकेगा। इस समझौता पत्र पर आईजीएनसीए की ओर से सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और संसद टीवी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजत पुन्हानी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईजीएनसीए की निदेशक डॉ. प्रियंका मिश्रा सहित सभी विभागों के अधयक्ष और संसद टीवी के संयुक्त सचिव (प्रशासन) श्री सुमंत नारायण तथा संपादक श्री श्यामकिशोर सहाय भी उपस्थित थे। यह जानकारी आईजीएनसीए के मीडिया सेंटर के नियंत्रक श्री अनुराग पुनेठा ने दी।
    इस अवसर पर डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने कहा, ये बहुत खुशी की बात है कि संसद टीवी और आईजीएनसीए के बीच ये समझौता हुआ है। इससे हमलोग बहुत सारे साझा कार्यक्रम कर सकते हैं। हम सब जानते हैं कि किसी भी संग्रह, किसी भी कला को व्यापक प्रसिद्धि की जरूरत होती है। जिस तरह से संसद टीवी का प्रसार क्षेत्र है, जिस तरह के लोग इसको देखते हैं, तो हमारा मानना है कि आईजीएनसीए की जो गौरवशाली धरोहर है, कला एवं संस्कृति की जो धरोहर है, उसे संसद टीवी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार मिलेगा।
    संसद टीवी के सीईओ श्री रजित पुन्हानी ने इस समझौते पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ये जो समझौता हुआ है, इसके तहत आईजीएनसीए के प्रोग्राम को हम संसद टीवी पर दिखाएंगे और आईजीएनसीए के आर्काइव को भी हम इस्तेमाल करेंगे। श्री सुमंत नारायण ने कहा, दोनों संस्थाओं के बीच ये समझौता बहुत महत्त्वपूर्ण है। सांस्कृतिक धरोहर को हम कैसे ज़्यादा से ज़्यादा दिखाएं, इस दिशा में यह समझौता एक बहुत अच्छी पहल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी में समझौता
    Next Article सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंदों में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल उपलब्ध कराए जाने का निर्देश

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.