Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का काम करते हैं :उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का काम करते हैं :उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का काम करते हैं :उपायुक्त

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : वन प्रमंडल कार्यालय, जामताड़ा के साैजन्य से साइकिल जागरूकता रैली एवं पर्वत विहार पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम प्रातः वन प्रमंडल कार्यालय से साइकिल रैली को रवाना किया गया, जो मत्स्य कार्यालय, पाकडीह, सुभाष चौक, टावर चौक, इंदिरा चौक, जामताड़ा कॉलेज, अंबेडकर चौक, जामताड़ा बाजार, दुमका रोड, रानी सती मंदिर होते हुए पर्वत विहार में संपन्न हुआ।
    पर्वत विहार पार्क में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस हमें पेड़ पौधों और प्रकृति के साथ मिलकर चलने का संदेश देता है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए। यह पेड़ हमारे लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का काम करते हैं। पेयजल के स्रोत को भी हमें सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा की पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। पेड़ पौधों के अधिक कटाई, बड़े बड़े उद्योग धंधे, जनसंख्या वृद्धि, अत्यधिक शहरीकरण, भूमिगत संसाधनों का दोहन जैसे कई कारक हैं, जिनसे हमारा पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने एकजुटता एवं जागरूकता के साथ पर्यावरण को सुरक्षित बनाने हेतु अपील कर अधिक से अधिक पेड़ पौधों लगाने का अपील किया।वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास ने कहा कि पर्यावरण पर लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है। हमें वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए साफ-सफाई के साथ-साथ पौधरोपण करने की भी जरूरत है। हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके पर्यावरण को शुद्ध बनाने व स्वच्छता की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का अपील किया इसके स्थान पर जूट से बने या अन्य इको फ्रैंडली सामग्री से बने थैले का प्रयोग हेतु कहा।इस दौरान उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यावरण प्रेमी ने पौधारोपण किया।

    वनस्पति उद्यान में उपायुक्त ने किया पौधारोपण:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वनस्पति उद्यान में उपायुक्त ने पौधारोपण किया। इस दौरान पौध प्रहरी श्री मनोहर राय ने उपायुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान ही उपायुक्त ने पुस्तक का विमोचन किया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेबीसी प्लस टू सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को लोगों को पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने लगाये फलदार पौधे
    Next Article भाजपा के लिए शुभ साबित हुए रघुवर दास,24 साल बाद अस्त हो गया ‘सितारा’, नवीन पटनायक ने सीएम पद से सौंपा इस्तीफा

    Related Posts

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.