Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के द्वारा पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
    _________________________________

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , झारखंड प्रांत के स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति के द्वारा आज भोलाडीह गाँव सरायकेला में पद्मश्री विभूषित छुटनी महतो जी के गांँव में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
    छुटनी महतो जी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झारखंड प्रांत स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन समिति की अध्यक्ष हैं और उनकी अध्यक्षता में ही यह विचार गोष्ठी आयोजित की गई। चर्चा का विषय था कि प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी ने अध्यक्ष छुटनी महतो जी को अंगवस्त्र भेंट किया।
    इस विचार गोष्ठी में लगभग 32 ग्रामीण महिलाएँ उपस्थित थीं । विचार विमर्श के माध्यम से उपाध्यक्ष ऐंजल उपाध्याय ने कहा कि जनजातियों में जो प्रकृति की पूजा करने की परंपरा है उसको और समृद्ध करने के लिए युवाओं में भी यह जीवन मूल्य समारोपित किया जाए। डॉक्टर अनिता शर्मा ने कहा कि हमारा भविष्य पर्यावरण की सुरक्षा से ही सुरक्षित होगा। शिक्षक कुमार अमलेंदु ने कहा कि ग्रामीण संस्कृति में पर्यावरण अधिक सुरक्षित है।
    इस विचार गोष्ठी में स्वर्ण वर्ष आयोजन समिति की उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी, सह सचिव डॉक्टर अनीता शर्मा ,प्रांत सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर , सदस्य कुमार अमलेंदु ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
    संचालन और विषय प्रवेश डॉक्टर अनिता शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर कल्याणी कबीर ने किया। गांँव से विचार गोष्ठी में प्रतिमा तंतुबाई, प्रिया महतो , चांदमुनी , गुरूबारी महतो , सुष्मिता महतो , प्रीति तंतुबाई, पोबिता , जोबा , संजीता महतो , पूरनोमी , लक्ष्मी इत्यादि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपर्यावरण दिवस पर बच्चों के संग मिलकर समाजसेवी करनदीप सिंह ने किया पौधारोपण।
    Next Article विश्व पर्यावरण दिवस पर महिलाओं ने लगाये फलदार पौधे

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.