Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोड्डा लोकसभा सीट के मतों की गणना 4 जून को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया, गोड्डा में है निर्धारित,निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर ने दी जानकारी
    Breaking News झारखंड

    गोड्डा लोकसभा सीट के मतों की गणना 4 जून को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया, गोड्डा में है निर्धारित,निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा जिशान कमर ने दी जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2024Updated:June 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    3-गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना दिनांक-04.06.2024 को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया, गोड्डा में है निर्धारित; निर्वाची पदाधिकारी 3 गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर ने दी जानकारी

    मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के परिधि में कॉलेज कैम्पस (भागलपुर रोड़ पर) के मुख्य गेट से अंदर मतगणना केन्द्र भवन तक केवल पैदल यात्री क्षेत्र (ओनली पेडेस्ट्रियन जोन) किया गया घोषित

    मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के परिधि में कॉलेज कैम्पस (भागलपुर रोड़ पर) के आस-पास किसी प्रकार की भीड/मजमा/कैम्प आदि लगाना पूर्णतया रहेगा प्रतिबंधित

    आज दिनांक 03.06.2024 को निर्वाची पदाधिकारी 3 गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सह उपायुक्त गोड्डा श्री जिशान कमर द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में 3-गोड्डा संसदीय निर्वाचन से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ता को सूचित किया गया है कि निर्वाचनों के संचालन नियम 1961 के नियम 51 के अनुसार 3-गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना दिनांक-04.06.2024 को प्रातः 08:00 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिकटिया, गोड्डा निर्धारित है।

    मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के परिधि में कॉलेज कैम्पस (भागलपुर रोड़ पर) के मुख्य गेट से अंदर मतगणना केन्द्र भवन तक Only Pedestrain Zone (केवल पैदल यात्री क्षेत्र) घोषित किया गया है। इस परिधि के अंदर किसी भी वाहन के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

    मतगणना केन्द्र के अंदर केवल आयोग द्वारा अवलोकन करने वाले प्रेक्षक, निर्वाची पदाधिकारी, ईटीबीपीएस, एनकोर में डाटा अपलोड करने वाले चिन्हित पदाधिकारी को छोड़कर अन्य पदाधिकारियों / प्रतिनियुक्त कर्मियों/अभ्यर्थी / उनके निर्वाचन अभिकर्ता / मतगणना अभिकर्ताओं को मोबाईल फोन/आई. पैड / लैपटॉप ऑडियो या विडियो रिकॉडिंग करने के लिए सक्षम होने वाले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को जाने की अनुमति नहीं होगी। गणना अभिकर्ता अपने साथ बाल प्वाइंट पेन एवं नोट पैड गणना परिणाम अंकित करने हेतु ले जा सकेंगे।

    निर्वाची पदाधिकारी के द्वारा आदेश जारी कर मतगणना केन्द्र के 100 मीटर के परिधि में कॉलेज कैम्पस (भागलपुर रोड़ पर) के आस-पास किसी प्रकार की भीड/मजमा/कैम्प आदि लगाना पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। मतगणना केन्द्र क्षेत्र में आने वाले मुख्य मार्ग में भी वाहन पार्किंग आदि की अनुमति नहीं होगी। इसके उल्लंघन किये जाने पर उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुमका लोकसभा की मतगणना की तैयारी पूरी,90 टेबलों पर एक साथ शुरू होगी मतों की गिनती
    Next Article लवपुर में बस में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.