Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की गतविधियां प्रत्येक माह की तरह जून में भी लगभग प्रत्येक दिन आयोजित होगी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की गतविधियां प्रत्येक माह की तरह जून में भी लगभग प्रत्येक दिन आयोजित होगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की गतविधियां प्रत्येक माह की तरह जून में भी लगभग प्रत्येक दिन आयोजित होगी

    जमशेदपुर, 3 जून। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की गतविधियां प्रत्येक माह की तरह जून में भी लगभग प्रत्येक दिन आयोजित होगी, जिस कड़ी में 1 जून को नेत्र जांच शिविर के साथ महीने का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात 5 जून से 10 जून तक 195वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट का 6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र साकची डी.सी. ऑफिस रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित होगा, वहीं पांच ग्रामीण स्वास्थ्य एवं 9 नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस कड़ी में 2 तीन दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में क्रमशः 22 जून से 24 जून एवं 29 जून से 1 जुलाई तक किया जायेगा। इस महीने रक्तदाताओं के सम्मान का महीना भी है, जब 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस का आयोजन रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर के साथ होगा, वहीं 8 जून नियमित मासिक रक्तदान शिविर, 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस शिविर, 23 जून अर्पण द्वारा एवं 28 जून स्व. के. के. सिंह स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में तथा 25 जून को सिदगोड़ा स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में स्व. एस.डी. सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। कुल मिलाकर मानवसेवी गतिविधियों से भरा हुआ रहेगा यह माह, जिसमें रेड क्रॉस कार्यकर्ता पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान एवं अन्य सामाजिक कार्य करेंगे।

    जमशेदपुर, 3 जून। भीषण गर्मी में जब पानी की किल्लत है, ऐसे समय में रक्त का दान अपने आप में एक संवेदनशील व्यक्तित्व की पहचान को बताता है। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी रक्तदान अभियान के प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के संकल्प के कारण इस गर्मी में जरूरतमंदों को रक्त कम्पोनेन्ट के महत्वपूर्ण घटक प्लेटलेट्स की आपूर्ति जरूरत होने पर की जा रही है। आज इस कड़ी में टाटा स्टील कर्मी दिनेश कुमार सिंह ने जहां अपना 9वां एसडीपी दान किया, वहीं टाटा स्टील कर्मी शहनवाज आलान ने चौथी बार एसडीपी दान किया। दोनों ही रक्तदाताओं को जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के साथ वरीय चिकित्सक डॉ. एल.बी. सिंह एवं वरीय तकनिशियन द्वारा सम्मानित किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम अपने मानवता की सेवा से जुड़े संवेदनशील रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न
    Next Article वन प्रमंडल के साैजन्य से पर्वत विहार पार्क में पक्षी संरक्षण हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.