Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस बल हुए रवाना, 698 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस बल हुए रवाना, 698 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी, सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस बल हुए रवाना, 698 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान

    दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल 01 जून, शनिवार को होगा चुनाव, जिले के कुल 5 लाख 61 हजार 116 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कल दिनांक 01.06.2024, शनिवार को प्रातः 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक मतदान होना है।इसे लेकर जिला अंतर्गत कुल 698 मतदान केंद्रों के लिए आज दिनांक 31.05.2024 को आउटडोर स्टेडियम जामताड़ा में बने डिस्पैच सेंटर से सभी 698 मतदान दलों को ईवीएम-वीवीपैट/सामग्री उपलब्ध कराया गया।इस दौरान डिस्पैच सेंटर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय , पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री अनिमेष नैथानी उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज सहित दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सामग्री, कार्मिक एवं अन्य संबंधित कोषांगो के अधिकारी सहित विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ एवं सीओ मतदान दलों की रवानगी तक मौजूद रहे।ईवीएम-वीवीपैट सामग्री लेने के लिए डिस्पैच सेंटर में सुबह से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट/मतदान कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी, जवान आदि पहुंच रहे थे। कर्मियों ने अपने–अपने क्षेत्र के लिए बने पंडालों में मतदान केंद्र वार लगाएं गए टेबल पर बैठ कर ईवीएम-वीवीपैट एवं सामग्री का मिलान करते हुए प्राप्त किया। वहीं ईवीएम-वीवीपैट/सामग्री प्राप्त कर सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस पदाधिकारी/मतदानकर्मी अपने-अपने दल के साथ कड़ी सुरक्षा में मुस्कुराते हुए मतदान कराने के दायित्व को निभाने के लिए जिला अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों/ठहराव स्थल की ओर रवाना हुए।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए कल 01 जून, शनिवार को होने वाले मतदान के लिए कुल 698 मतदान दलों को रवाना किया गया। कल होने वाले मतदान में जिले के कुल 5 लाख 61 हजार 116 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी स्तरों पर प्रशासनिक स्तर से तैयारियां पूर्ण कर की गई है।
    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा सहायक निर्वाची पदाधिकारी 08 नाला सह अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, सहायक निर्वाची पदाधिकारी 09 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान दिवस 01 जून के दिन सवैतनिक अवकाश की दी जानकारी,आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को दिया निदेश
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने पार्टी मिलान एवं डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.