Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने मतगणना को लेकर प्रत्याशी एवं चुनाव अभिकर्ताओं के साथ की बैठक, व्यवस्थाओं से कराया अवगत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने मतगणना को लेकर प्रत्याशी एवं चुनाव अभिकर्ताओं के साथ की बैठक, व्यवस्थाओं से कराया अवगत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने मतगणना को लेकर प्रत्याशी एवं चुनाव अभिकर्ताओं के साथ की बैठक, व्यवस्थाओं से कराया अवगत

    *मतगणना केंद्र परिसर में बिना पहचान पत्र प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था*

    *4 बजे खुलेगा ETPBS और पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम, 7 बजे ईवीएम स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे, प्रत्याशी अपने कॉउंटिंग एजेंट की करेंगे प्रतिनियुक्ति*

    *पूर्वाह्न 8 बजे शुरू होगी पोस्टल बैलेट और ETPBS की गणना, 8:30 से शुरू होगी ईवीएम के मतों की कॉउंटिंग*

    लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर 04 जून को को-ऑपरेटिव कॉलेज में मतगणना प्रस्तावित है। मतगणना कार्य पूरी निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे, इसे लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों व चुनाव अभिकर्ताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक कर मतगणना से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव बैठक में मौजूद रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतगणना संबंधित गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन किया जाएगा। मतगणना प्रक्रिया के निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के लिये सभी आवश्यक कदम जिला प्रशासन द्वारा उठाये जा रहे हैं।राजनीतिक दल व निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा मतगणना हॉल के प्रत्येक टेबल के लिये काउंटिंग एजेंट रखे जा सकते हैं।

    *पूर्वाह्न 07:59 तक प्राप्त किये जायेंगे सर्विस वोटर के पोस्टल बैलेट*

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को काउंटिंग एजेंट रखने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन से अवगत कराया। उन्होने कहा कि प्रत्याशियों एवं सभी काउंटिंग एजेंट को मतगणना के दिन कॉलेज परिसर में प्रवेश हेतु पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपने स्तर से सभी काउंटिंग एजेंट को सूचित कर दें ताकि निर्धारित समय में सभी मतगणना परिसर में प्रवेश कर जायें । ईवीएम स्ट्रांग रूम से काउंटिंग हॉल के बीच ईवीएम लाने के लिये अलग से बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 360° मूवमेंट वाला पर्याप्त सीसीटीवी भी लगवाया जा रहा है। पर्याप्त वीडियोग्राफर की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी ताकि हर स्पॉट पर पूरी निगरानी हो सके। कोई भी एरिया शैडो एरिया नही रहेगा, चप्पे चप्पे पर पूरी निगरानी रहेगी।

    मतगणना के लिए विधानसभावार देखें तो 44-बहरागोड़ा के लिए 14 टेबल, 45-घाटशिला हेतु 15, 46-पोटका के लिए 16, 47- जुगसलाई के लिए 20, 48-जमशेदपुर पूर्वी के लिए 19 तथा 49-जमशेदपुर पश्चिमी के लिए 16 टेबल लगाये जाएंगे। इसके अलावा 04 जून को पूर्वाह्न 7:59 बजे तक सर्विस वोटर के पोस्टल बैलेट प्राप्त किये जायेंगे।सुबह 04 बजे ETBPS और पोस्टल बैलेट स्ट्रांग रूम खुलेगा, वहीं पूर्वाह्न 7 बजे ईवीएम स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। 08 बजे से ETPBS और पोस्टल बैलेट की गणना शुरू होगी, वहीं 8:30 बजे से ईवीएम से कॉउंटिंग शुरू किया जाएगा।

    मतगणना केंद्र में प्रवेश के दौरान काउंटिंग एजेंट को कॉपी, पेन एवं कागज लाने की ही अनुमति होगी, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, खाने-पीने की वस्तु या अन्य कोई भी सामान ले जाने की अनुमति नही हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा कि अपने स्तर से सभी बातों को अच्छे से काउंटिंग एजेंट को ब्रीफ कर दें, दिए गए दिशा-निर्देशों एवं अनुशासन का पालन करेंगे। उन्होने कहा कि काउंटिंग एजेंट को मतगणना के दौरान कुछ पूछना/ जानकारी/ समस्या/ शिकायत रहने पर सीधे तौर पर एआरओ, आरओ, या ऑब्जर्वर को संज्ञान में दे सकते हैं। सभी पदाधिकारी मतगणना के दौरान कॉलेज परिसर में मौजूद रहेंगे।

    इसके अलावा बताया गया कि पूरे जिले में धारा 144 लागू है। 04 जून को ड्राई डे रहेगा, सभी अनुज्ञप्तिधारी सरकारी शराब दुकान बंद रहेंगे, साथ ही किसी भी प्रकार से अवैध शराब बिक्री पर निगरानी रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिलेवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु किया अपील
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदान दिवस 01 जून के दिन सवैतनिक अवकाश की दी जानकारी,आवश्यक कार्रवाई हेतु अधिकारियों को दिया निदेश

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    May 26, 2026

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.