Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सानग्राम में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस…..
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सानग्राम में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस…..

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सानग्राम में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस
    सेनेटरी पैड का सुरक्षित निपटान की अपील*
    जमशेदपुर। सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन( युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत भवन में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन गर्ल्स फर्स्ट फंड परियोजना की प्रोजेक्ट कॉ ऑर्डिनेटर ज्योति पिंगुवा ने किया। इस कार्यक्रम में सानग्राम पंचायत के मुखिया अभिषेक सरदार, किशोरियां एवम महिलाओं ने भाग लिया। विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस का उद्देश्य है कि माहवारी, माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना। माहवारी दिवस को पांचवें महीने के 28वें दिन को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि माहवारी का चक्र प्रायः लगभग 28 दिनों का होता है और हर महीने लगभग 5 दिनों का होता है। इस लिए इस तारीख को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। किशोरियों एवं महिलाओं को माहवारी क्यों होता है और जब होता है तो अपने आपको कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रहना है इसकी जानकारी दी गई। माहवारी प्राकृतिक है।माहवारी के दौरान आने वाला खून साफ और अच्छा होता है। माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना चाहिए । समुदायों की माहवारी संबंधित उत्पादों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करना एवं माहवारी चक्र और प्रजनन स्वास्थ्य की सही जानकारी तक पहुंच बनाना। किशोरियों एवं महिलाओं को खुद को स्वस्थ्य रखने के साथ साथ अपने आसपास के वातावरण को भी साफ सुथरा रखना जरूरी है इसलिए इस्तमाल किया हुआ सेनेटरी पैड को इधर उधर और तालाब में न फेंकें। सुरक्षित निपटान करें ।सानग्राम के मुखिया अभिषेक सरदार ने कहा कि इस्तेमाल किया पैड को तालाब में फेकने से पानी दूषित हो जाता है और उससे शरीर में खुजली एवं अन्य बीमारी भी होती है इसलिए गाँव, पंचायत एवम आंगनबाड़ी में इंसिनेटर लगवा दिया जायेगा ताकि किशोरियां एवम महिलाएं खुद को स्वस्थ एवं स्वच्छ रख सके। किशोरी एवम महिलाएं अपने अपने घरों में माहवारी को लेकर चर्चा करे ताकि ये आम बात हो जाए और किशोरी एवम महिलाओं को माहवारी होने से शर्मिंदगी महसूस न करना पड़े । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा की कार्यकर्ता रिला सरदार, अबंती सरदार, कपरा मुर्मू और किरण सरदार ने सहयोग किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज पुलिस को मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है बीते दिन साहिबगंज हटिया से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी जिसको लेकर जीरवाबाड़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी
    Next Article बाइक की ठोकर से संतोष गोयल नामक राहगीर घायल

    Related Posts

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.