भरत सिंह ने अपने परिवार संग किया मतदान
जमशेदपुर 25 मई – लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 का छठा चरण शनिवार को हुआ। जहां भारी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाला। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान भरत सिंह ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक नींव चुनाव परिणामों पर आधारित है। हमारे विधायक और सांसद हमारे द्वारा दिए गए वोट के माध्यम से ही चुने जाते हैं। क्योंकि यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम सभी बहुत ही भाग्यशाली हैं कि हम भारत के निवासी हैं और हम सभी को वोट देने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए आज मैंने अपने परिवार के साथ मतदान किया है।