Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मतदाता जागरूकता हेतु जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का हुआ आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मतदाता जागरूकता हेतु जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मतदाता जागरूकता हेतु जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का हुआ आयोजन

    राष्ट्र संवाद/संवाददाता

    जामताड़ा : मतदान मतदाता जागरूकता के उद्देश्य गांधी मैदान, जामताड़ा में फूड एग्जिबिशन का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम फूड एग्जिबिशन कार्यक्रम का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय के द्वारा रिबन काटकर शुभारंभ किया गया एवं इस दौरान उन्हें पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके पश्चात उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय , उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश पासवान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार एवं अन्य के साथ विधिवत दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने कहा कि इस फूड एग्जिबिशन आयोजन का मुख्य मकसद जामताड़ा के मतदाता को जागरूक करना है। 01 जून 2024 को सभी मतदाता अपने परिवार संग मतदान केंद्र जाएं एवं मतदान करें साथ ही वोट देने के उपरांत परिवार के संग अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। उन्होंने कहा कि आज के फूड एग्जिबिशन में बड़ी संख्या में महिलाएं आई हुई हैं, आप लोग भी परिवार के संग बढ़ चढ़ कर वोट करें। वहीं उन्होंने फूड स्टॉल, मेंहदी स्टॉल, रंगोली आदि की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने बहुत अच्छा कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वोट की चोट से हमलोग अपने मनपसंद अभ्यर्थी को चुन सकते हैं, इसलिए आप लोग निश्चित रूप से वोट करने जाएं। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देश पर वृद्ध, दिव्यांगजन आदि मतदाताओं को उनके घर से पोलिंग स्टेशन तक लाने एवं वापस पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिले के सभी मतदान केंद्रों में शेड, रैंप, शीतल पेयजल, मेडिकल सुविधा, हेल्प डेस्क सहित सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। किसी भी मतदाता को असुविधा नहीं होने दिया जाएगा।

    उप विकास आयुक्त ने कहा मतदाता जागरूकता हेतु और भी कार्यक्रम होंगे आयोजित: वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार ने कहा कि स्वीप के माध्यम से जिले भर में मतदाता जागरूकता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों हमने कई कार्यक्रम किए हैं आगे भी करेंगे। 26 को जिला प्रशासन बनाम मीडिया एवं मतदाता एकादश फैंसी क्रिकेट मैच खेला जाएगा, इसके पश्चात साइकिल रैली भी निकाला जाएगा । उन्होंने वोट के महत्व को बताते हुए कहा कि आपके द्वारा चुने गए अभ्यर्थी समाज की दिशा और दशा का चयन करेंगे। इसलिए सोच समझ के योग्य अभ्यर्थी को मतदान करें।
    वहीं परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज ने क्षेत्रीय भाषा में लोगों से मतदान देने का अपील किया।

    आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे स्वीप प्रिंटेड घड़ा:आयोजित कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र एक्जिबिशन के बीचों बीच सुसज्जित रूप से रखे गए मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए घड़े थे। इसके अलावा विभिन्न खाद्य स्टॉल एवं मेंहदी स्टॉल में लगे प्रदर्शनी से लोगों ने क्षेत्रीय संस्कृति को और नजदीक से समझा एवं पारंपरिक पकवान का आनन्द भी लिया। वहीं आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी स्टालों का बारी बारी से निरीक्षण किया एवं अन्य अधिकारियों संग मेंहदी भी लगवाया। वहीं इस दौरान म्यूजिकल चेयर एवं पासिंग द पार्सल गेम भी खेला गया। उपायुक्त द्वारा स्वीप के तहत आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही कहा कि लोगों को जागरूक करें।इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी डा गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस राहुल रंजन के अलावा स्वीप टीम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Next Article गुल खिलाएगा मोदी की गारंटी+विद्युत की वारंटी :देवानंद सिंह

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.