Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस देश में अपराधी इतना झूठ नहीं बोलते जितना मोदी बोलते हैं : डॉ अजय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इस देश में अपराधी इतना झूठ नहीं बोलते जितना मोदी बोलते हैं : डॉ अजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस देश में अपराधी इतना झूठ नहीं बोलते जितना मोदी बोलते हैं : डॉ अजय

    इण्डिया गठबंधन की चुनावी जनसभा जुटेंगे दिग्गज:सुप्रियो भट्टाचार्य

    10 साल में सांसद ने सिर्फ अपना भला किया है विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला है : मंगल कालिंदी
    ..जमशेदपुर…कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.अजय कुमार और झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कहा की बिस्टुपुर गोपाल मैदान में इण्डिया गठबंधन की चुनावी जनसभा होगा,जिसमे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल, झारखण्ड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्म पत्नी कल्पना सोरेन समेत पार्टी के कई मुख्य नेता शामिल होंगे। गठबंधन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में निशाने पर रहे प्रधानमंत्री मोदी और सांसद विद्युत वरण महतो विधायक मंगल कालिंदी और गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती ने भी जमकर संसद पर निशाना साधा

    डॉ अजय ने भाजपा पर हमला बोला

    डॉ अजय कुमार ने कहा की भाजपा हर मामले पर केवल झूठ और झूठ बोलती हैं जनता समझ चुकी हैं, कल मोदी जी घाटशिला आये लेकिन वहाँ स्थानीय मुद्दे के बारे में कुछ नहीं कहा,इस देश में अपराधी इतना झूठ नहीं बोलते जितना मोदी बोलते हैं,पश्चिमी सिंहभूम सीट हमलोग जीत रहें हैं और जमशेदपुर लोक सभासीट भी हमलोग जीत रहें हैं, मज़बूरी में मोदी जी का घाटशिला में कार्यक्रम किया गया,नरेन्द्र मोदी से पूछिए दस साल में आपने किया काम किया और किया बदलाव हुआ, दस साल में महंगाई दोगुनी हो चुकी हैं, भाजपा के लोगों ने बीफ निर्यात कंपनी से पैसा क्यों लिया* ? और भगवान के नाम लेते हैं, महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा वाले चुप रहते हैं आपके बच्चे पढ़ाई के नीट के परीक्षा देते हैं और पेपर लिक हो जाता और आपके बच्चे का पैसा बर्बाद हो जाता हैं। सब जानबूझकर किया जा रहा हैं,आपने राम मंदिर कार्यक्रम में राष्ट्पति को क्यों नहीं बुलाया आदि बाते कही। डॉ अजय ने कहा कि मोदी जी जुमले का सौदागर है झारखंड में जुमला नहीं चलने वाला है चाईबासा खूंटी लोहरदगा हम लोग जीत रहे हैं और जमशेदपुर की जनता ने परिवर्तन की बात कर दी है गठबंधन की सरकार बनी तो युवाओं की नौकरी पक्की आदिवासी ओबीसी समाज समझ चुका है कि प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं

    वहीं सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की झारखण्ड में गठबंधन 14 सीट जीत रही हैं, भाजपा अभी से परेशान हैं, गठबंधन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा, घाटशिला से तीन गुना बड़ा पंडाल बनाया जा रहा हैं।

    संवाददाता सम्मेलन में विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मंगल जहां खड़ा होता है विपक्षियों के लिए और मंगल वहीं से शुरू हो जाता है जमशेदपुर की जनता राम के तीर धनुष पर मोहर लगाकर समीर मोहंती को ससद भेजने का मां बन चुकी है 10 साल में सांसद ने सिर्फ अपना भला किया है विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला है

    संवाददाता सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर उपाध्यक्ष बबलू झा के साथ अन्य लोग उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने मानुषमुड़िया, कालापाथर तथा उदाल गांव में विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.