Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता के पद से दिया इस्तीफा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता के पद से दिया इस्तीफा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता के पद से दिया इस्तीफा

    जमशेदपुर :लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. जहां बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है. आपको बता दें कि कुणाल ने उस वक्त इस्तीफा दिया जब प्रधानमंत्री रविवार को जमशेदपुर दौरे पर घाटशिला पहुंचे. कुणाल ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा है. अपने इस्तीफे की वजह कुणाल ने पार्टी में खुद की उपेक्षा बताया है. रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि पिछले छः महीने से जिले में सांगठनिक स्तर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है. पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं को तरजीह दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उनके स्तर से प्रदेश अध्यक्ष से लेकर संगठन मंत्री को अवगत कराया गया बावजूद इसके उनकी बातों को तरजीह नहीं दी गई. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से उन्हें दरकिनार किया गया. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई, जबकि उनके गृह क्षेत्र में पीएम का कार्यक्रम था. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यालय में जिस तरह से मारपीट की घटना घटी वह पार्टी के लिए खतरे की घंटी है. उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी नहीं छोड़ी है मैं पार्टी का सिपाही हूं, शीर्ष नेतृत्व को आगाह कर रहा हूं यदि मेरी बातों से पार्टी आलाकमान को बुरा लगता है तो इसमें मेरा कोई दोष नहीं है. लोकसभा चुनाव में टिकट के महत्वाकांक्षा के सवाल उन्होंने कहा कि इसमे मेरा क्या गुनाह है ? क्या पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते टिकट की महत्वाकांक्षा रखना गुनाह है. कोविड काल मे उनके द्वारा पार्टी लाइन से ऊपर उठकर जनता की सेवा की क्या ये उनका गुनाह है ? क्या पार्टी के आंतरिक सर्वे में टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में उनका नाम सामने आना गुनाह है. जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बातों को प्रदेश के नेताओं तक पहुंचाता हूं ये मेरा गुनाह है. यदि ये गुनाह है तो मैं गुनाहगार हूं. मैं इस गुनाह की सजा भुगतने के लिए तैयार हूं, मगर आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह कई गाड़ियों के काफिले के साथ मोदी की जनसभा में पहुंचें
    Next Article रिटायर्ड शिक्षक चरण हांसदा पर नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप,जूता पहनाकर गांव में घुमाया

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    अंधेरी में BEST बस का तांडव: अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.