Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशाउलीबेड़ा में पूजा स्थल एवं खेत जमीन विवाद में 6 घर को ग्रामीणों ने जलाया, डीसी एवम एसपी को सौंपा मांग पत्र
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देशाउलीबेड़ा में पूजा स्थल एवं खेत जमीन विवाद में 6 घर को ग्रामीणों ने जलाया, डीसी एवम एसपी को सौंपा मांग पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देशाउलीबेड़ा में पूजा स्थल एवं खेत जमीन विवाद में 6 घर को ग्रामीणों ने जलाया, डीसी एवम एसपी को सौंपा
    मांग पत्र
    रामगोपाल जेना
    कोल्हान/बंदगांव
    टेबो थाना के वन ग्राम मौजा गंजड़ा टोला देशाउलीबेड़ा के ग्रामीणों ने 6 घर जलाने की जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी एवम एसपी आशुतोष शेखर को दिया. ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि वन ग्राम मौजा गंजड़ा टोला देशाउलीबेड़ा में वन अधिकार कानून अधिनियम के तहत् कोटागड़ा गांव के नक्सा के उत्तर में आरेफ वन भूमि जमीन पर लगभग 53 वर्ष से गांव बसा कर ग्रामीण निवास कर रहा है .और अपने परिवारों के साथ स्थायी निवास करते आ रहे हैं. एवं सरकार द्वारा वन पट्टा ,आधार कार्ड और राशन कार्ड भी मिल चुका है. दिनांक 02 मई गुरूवार को 5 बजे के लगभग कोटागड़ा ग्राम के दर्जनों आदमियों ने देशाउलीबेड़ा गांव में आकर 6 घर को तोड़फोड़, मारपीट कर घर को आग लगा दिया. एवं इस विषय में पीड़ित परिवार ने कहा कि ग्रामीणों ने दिनांक 29 अप्रैल को भी हमलोग को यहां से भाग जाने की चेतावनी दी थी.जिसकी सूचना ग्रामीणो ने टेबो थाना प्रभारी को लिखित सूचना एवं आवेदन पत्र दिया था. फिर भी पुलिस कोई कारवाई नहीं किया. जिसके बाद 2 मई को ग्रामिणो ने 6 घर को आग के हवाले कर दिया.आग लगने के बाद पीड़ित परिवार 03 मई शुक्रवार को घटना की जानकारी टेबो थाना प्रभारी को दिया . और बताया कि हमलोगों का घर को कोटागड़ा गांव के आदमियों ने देशाउलीबेड़ा में आकर 6 घर को तोड़-फोड़ कर घर को जला दिया और यहां से भागने का धमकी भी दिया. ये सभी जानकारी टेबो थाना के प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया है.मगर अभी तक घर जलाने वाले लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि इसकी जांच कर दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही हम सभी छह परिवार को न्याय दिया जाए .उन्होंने कहा घर जलने के कारण हम लोग अभी पेड़ के नीचे रह रहे हैं. जिससे हमारा जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है .दिन को भीषण गर्मी पड़ रही है रात को भारी बारिश भी हो रही है. सरकार हम लोगों की समस्या को जानकर इस पर तत्काल कार्रवाई किया जाए .जिससे हमारा जीवन सुरक्षित रह सके. मालूम रहे की थॉमस हंस, मनाये हंस, मतियास हंस,चुनिया हस्सा ,मंगल सिंह हनी पुर्ती , सनका नाग का घर को सैकड़ो ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया.जिसकी फरियाद के लिए डीसी एवं एसपी के पास ग्रामीण पहुंचे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ गोस्वामी ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान
    Next Article सत्यम दूबे, असित नाथ, अमरेंद्र सहित सैकड़ों लोग भाजपा में हुए शामिल, भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया स्वागत।

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.