उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा : वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में स्वीप के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।बैठक में समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्वीप के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यूनिक व इनोवेटिव कार्य योजना बनाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को आयोजित करते हुए आमजनों को मताधिकार के महत्व को समझाने के लिए उन्हें वोट के प्रति प्रेरित करें। इसके अलावा उन्होंने बूथ अवेयरनेस ग्रुप, विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में गठित वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं बताया कि सोशल मीडिया हैंडल्स, फेसबुक इंस्टाग्राम, ट्विटर, यू ट्यूब आदि के माध्यम से भी मतदाता जागरूक हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।वहीं इस दौरान बताया गया कि गांधी मैदान जामताड़ा में वरिष्ठ नागरिकों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, शिक्षक, मीडिया, पुलिस प्रशासन, शहर के गणमान्य नागरिक के साथ मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार विषय पर संध्या में टॉक-शो का आयोजन एवं स्काई लालटेन का प्रज्जवलन एवं वोट करेगा जामताड़ा संदेश के साथ गुब्बारा छोड़ने का औपचारिक कार्यक्रम के अलावा फूड एग्जिबिशन का आयोजन एवं गांधी मैदान में जिला प्रशासन, मीडिया, नए मतदाता के साथ फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि जिले मेंअधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए पूरी स्वीप टीम आपसी समन्वय बनाकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। लोगों को जागरूक करें, योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें।इस मौके पर* उपरोक्त के अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राजेश कुमार पासवान, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती ऋतु रंजन, जेएसएलपीएस डीपीएम श्री राहुल कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

